शेखपुरा के बरबीघा थाना क्षेत्र के फेदाली बीघा गांव में एक 31 वर्षीय युवक सोहित कुमार की कुएं में गिरने से मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब युवक बाजार से घर लौट रहा था। मृतक सोहित कुमार फेदाली बीघा गांव निवासी प्रमोद बिंद के पुत्र थे। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में तीन छोटी बेटियां और एक पुत्र हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद बरबीघा थाना के अपर थाना अध्यक्ष रिंकू रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक का शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। अपर थाना अध्यक्ष रिंकू रंजन ने बताया कि सोहित कुमार मालदह गांव होते हुए बाजार से अपने घर लौट रहे थे। गांव से लगभग 500 गज पहले एक सूखे कुएं के मुहाने पर उनका पैर फिसल गया, जिससे वह करीब 20 फीट गहरे कुएं में जा गिरे। कुएं में पत्थर और रोड़े गिरे होने के कारण सोहित के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों की सहायता से युवक का शव कुएं से बाहर निकाला गया। अपर थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा के बरबीघा थाना क्षेत्र के फेदाली बीघा गांव में एक 31 वर्षीय युवक सोहित कुमार की कुएं में गिरने से मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब युवक बाजार से घर लौट रहा था। मृतक सोहित कुमार फेदाली बीघा गांव निवासी प्रमोद बिंद के पुत्र थे। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में तीन छोटी बेटियां और एक पुत्र हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद बरबीघा थाना के अपर थाना अध्यक्ष रिंकू रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक का शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। अपर थाना अध्यक्ष रिंकू रंजन ने बताया कि सोहित कुमार मालदह गांव होते हुए बाजार से अपने घर लौट रहे थे। गांव से लगभग 500 गज पहले एक सूखे कुएं के मुहाने पर उनका पैर फिसल गया, जिससे वह करीब 20 फीट गहरे कुएं में जा गिरे। कुएं में पत्थर और रोड़े गिरे होने के कारण सोहित के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों की सहायता से युवक का शव कुएं से बाहर निकाला गया। अपर थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


