शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के सनैया गांव में घर की छत से गिरने के कारण एक 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सनैया गांव निवासी बबन साव के बेटे विजय साव के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, जबकि पूरे गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पहले रात में विजय साव छत की सीढ़ियों से नीचे उतरते समय फिसल गए थे। इस दुर्घटना में वह बुरी तरह घायल हो गए थे। घटना के तुरंत बाद, ग्रामीणों की मदद से उन्हें शेखपुरा शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। हालांकि, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल विजय साव का इलाज बिहार शरीफ स्थित एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा था। इलाज के दौरान तोड़ा दम शुक्रवार को इलाज के दौरान विजय साव ने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पांच छोटे बच्चों और अपनी पत्नी को छोड़ गए हैं। वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के सनैया गांव में घर की छत से गिरने के कारण एक 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सनैया गांव निवासी बबन साव के बेटे विजय साव के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, जबकि पूरे गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पहले रात में विजय साव छत की सीढ़ियों से नीचे उतरते समय फिसल गए थे। इस दुर्घटना में वह बुरी तरह घायल हो गए थे। घटना के तुरंत बाद, ग्रामीणों की मदद से उन्हें शेखपुरा शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। हालांकि, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल विजय साव का इलाज बिहार शरीफ स्थित एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा था। इलाज के दौरान तोड़ा दम शुक्रवार को इलाज के दौरान विजय साव ने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पांच छोटे बच्चों और अपनी पत्नी को छोड़ गए हैं। वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।


