गोपालगंज में बेकाबू बस ने युवक को कुचला, मौत:बहन के तिलक में जा रहे भाई की गई जान

गोपालगंज में बेकाबू बस ने युवक को कुचला, मौत:बहन के तिलक में जा रहे भाई की गई जान

गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सलोना गांव के पास एनएच 27 पर एक अनियंत्रित बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के देवापुर उपाध्याय टोला गांव निवासी स्व. प्रेम उपाध्याय के बेटे अंकुश कुमार उपाध्याय के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। फुफेरी बहन के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था जानकारी के अनुसार, अंकुश कुमार अपनी फुफेरी बहन के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। वह अपनी बाइक से घर से फुआ के घर (बरौली थाना क्षेत्र के बढ़ेया गांव) जा रहा था, जहां से उसे तिलक लेकर खजुरिया गांव जाना था। सलोना गांव के समीप एनएच 27 पर पहुंचते ही एक तेज रफ्तार बस ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से अंकुश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने डायल 112 टीम को सूचना दी। गंभीर हालत में मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचा डायल 112 की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर अंकुश को गंभीर हालत में मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। बरौली थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि अंकुश अपने माता-पिता का इकलौता वारिस था। उसके पिता की नौ वर्ष पहले ही मृत्यु हो चुकी थी, और उसकी मां कैंसर से पीड़ित हैं। अंकुश ने अपनी एक बहन की शादी की थी, जबकि दूसरी बहन की शादी उसके पिता ने की थी। छठ पर्व के दौरान अपने घर आया था अंकुश दिल्ली में एयरटेल कंपनी में कार्यरत था। वह छठ पर्व के दौरान अपने घर आया था और अपना घर बनवाने का काम करवा रहा था, जिसमें से आधा घर बन चुका था। इसी बीच हादसे में उसकी जान चली गई। फिलहाल उसकी मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों के आंख भर आए थे। शव देखने के बाद रो-बिलख भी रहे थे।जिन्हें गांव के लोग अन्य रिश्तेदार समझाने की कोशिश कर रहे थे। मगर उनके आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा था। गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सलोना गांव के पास एनएच 27 पर एक अनियंत्रित बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के देवापुर उपाध्याय टोला गांव निवासी स्व. प्रेम उपाध्याय के बेटे अंकुश कुमार उपाध्याय के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। फुफेरी बहन के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था जानकारी के अनुसार, अंकुश कुमार अपनी फुफेरी बहन के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। वह अपनी बाइक से घर से फुआ के घर (बरौली थाना क्षेत्र के बढ़ेया गांव) जा रहा था, जहां से उसे तिलक लेकर खजुरिया गांव जाना था। सलोना गांव के समीप एनएच 27 पर पहुंचते ही एक तेज रफ्तार बस ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से अंकुश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने डायल 112 टीम को सूचना दी। गंभीर हालत में मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचा डायल 112 की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर अंकुश को गंभीर हालत में मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। बरौली थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि अंकुश अपने माता-पिता का इकलौता वारिस था। उसके पिता की नौ वर्ष पहले ही मृत्यु हो चुकी थी, और उसकी मां कैंसर से पीड़ित हैं। अंकुश ने अपनी एक बहन की शादी की थी, जबकि दूसरी बहन की शादी उसके पिता ने की थी। छठ पर्व के दौरान अपने घर आया था अंकुश दिल्ली में एयरटेल कंपनी में कार्यरत था। वह छठ पर्व के दौरान अपने घर आया था और अपना घर बनवाने का काम करवा रहा था, जिसमें से आधा घर बन चुका था। इसी बीच हादसे में उसकी जान चली गई। फिलहाल उसकी मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों के आंख भर आए थे। शव देखने के बाद रो-बिलख भी रहे थे।जिन्हें गांव के लोग अन्य रिश्तेदार समझाने की कोशिश कर रहे थे। मगर उनके आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *