पिकअप को ट्रक ने कुचला, युवक की मौत:बहन के घर भैंस छोड़कर आ रहा था, पड़ौसी युवक व ड्राइवर गंभीर घायल, घटना के बाद 67 हजार रुपए व मोबाइल ले गए

पिकअप को ट्रक ने कुचला, युवक की मौत:बहन के घर भैंस छोड़कर आ रहा था, पड़ौसी युवक व ड्राइवर गंभीर घायल, घटना के बाद 67 हजार रुपए व मोबाइल ले गए

अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के कांदोली बाईपास पर सोमवार देर रात ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में पिकअप के ड्राइवर की मौत हो गई। दो जने गंभीर घायल हैं। एक को जयपुर रैफर किया। दूसरे का अलवर जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
रैणी थाना क्षेत्र के बीटोली गांव निवासी 30 वर्षीय नरेंद्र सिंह राजपूत अपने पड़ोसी धर्म सिंह राजपूत और पिकअप चालक छोटेलाल के साथ अपनी बहन के यहां पेहल मुंडावर भैंस छोड़ने गया था। सोमवार रात लौटते समय कांदोली बाईपास के समीप तेज गति से आ रहे ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप पलटते हुए बुरी तरह बिखर गई।
हादसे में नरेंद्र सिंह राजपूत की मौत हो गई। वहीं धर्म सिंह राजपूत को गंभीर घायल हैं। जिसका अलवर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पिकअप चालक छोटेलाल की हालत नाजुक होने पर उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। एक्सीडेंट के बाद मृतक का मोबाइल व जेब से 67 हजार रुपए पार कर लिए गए। इस मामले में पुलिस जांच करने में लगी है।
मृतक नरेंद्र सिंह खेती-बाड़ी करता था। उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल है। परिजनों के अनुसार हादसे के अगले दिन ही नरेंद्र सिंह की पत्नी को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मृतक के चचेरे भाई सोनू ने आरोप लगाया है कि नरेंद्र सिंह की जेब में करीब 67 हजार रुपए नकद और दो मोबाइल फोन थे, जो हादसे के बाद गायब मिले। इस संबंध में संबंधित थाने को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *