लाइव वीडियो रिकॉर्डिंग कर युवक ने खाया जहर, चंद सेकेंड में तड़प कर हुई मौत…परिजनों में मचा कोहराम

लाइव वीडियो रिकॉर्डिंग कर युवक ने खाया जहर, चंद सेकेंड में तड़प कर हुई मौत…परिजनों में मचा कोहराम

सोमवार की सुबह दस बजे के लगभग गोरखनाथ क्षेत्र के सुभाषनगर कालोनी में युवक ने लाइव वीडियो बनाते हुए जहर खाकर जान दे दी, वीडियो में साफ दिख रहा है कि उसके मुंह से झाग निकलने लगा और थोड़ी ही देर में उसकी तड़प कर मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने सड़क किनारे युवक की लाश देखकर गोरखनाथ पुलिस को सूचना दी।

जहर खा कर युवक ने दी जान

पुलिस द्वारा उसकी पहचान बलिया जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र के चकहवसापुर निवासी कार्तिक यादव उर्फ अभिषेक यादव के रूप में की गई। घरवालों को सूचना देकर लाश कब्जे में लेकर पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया। गोरखनाथ पुलिस ने अभिषेक का मोबाइल अपने पास रख लिया है।

मोबाइल में लगभग दो मिनट का वीडियो बनाया गया है। इस घटना के बाद लाश देखने के लिए कालोनी में भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि भोर में ही युवक ने जहर खाया है। उसके पास से किसी दवा का पैकेट भी मिला है।

इस संबंध में गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मृतक के परिवार के लोगों को कॉल कर बुलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *