कालांवाली में ट्रेन के नीचे युवक ने किया सुसाइड:परिवार का इकलौता चिराग था, पिता की पहले हो चुकी मौत, मां हुई बेसहारा

कालांवाली में ट्रेन के नीचे युवक ने किया सुसाइड:परिवार का इकलौता चिराग था, पिता की पहले हो चुकी मौत, मां हुई बेसहारा

सिरसा के कालांवाली में ट्रेन के नीचे आने से एक युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक की गर्दन ही धड़ से अलग हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद शव खून से लथपथ हुआ पटरी पर पड़ा मिला। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को सिरसा के सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया है। जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी है। आज वीरवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम होगा। जीआरपी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान गांव कालांवाली के वार्ड नंबर सात निवासी 25 वर्षीय बिरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह अविवाहित था और अपने परिवार का इकलौता चिराग था। युवक के पिता बख्शीश की भी काफी समय पहले मौत हो गई थी। अब परिवार में उसकी बुजुर्ग मां अकेली बची है, जिसका इकलौता बेटा ही सहारा था, जो अब छीन गया। जीआरपी से एसआई भूप सिंह ने बताया कि बिरेंद्र सिंह कुछ समय से मानसिक परेशान रहने लगा था। रात करीब 10 बजे वह कालांवाली रेलवे ट्रैक की ओर आया। बठिंडा-जयपुर जाने वाली ट्रेन के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। युवक के परिजनों को बुलाया गया है और बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। कालांवाली में इससे पहले दिन प्रेमी जोड़े ने भी किया था सुसाइड वहीं, कालांवाली में इस घटना से पहले दिन मंगलवार रात को भी प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के नीचे आकर सुसाइड कर लिया था। दोनों ही जिले के अलग-अलग गांव के रहने वाले थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों एक साथ रहते थे। युवती 2 बच्चों और युवक 3 बच्चों का पिता था। मृतक गांव खतरावा का मनप्रीत सिंह (25) और मृतका सुखप्रीत कौर (23) केवल गांव की निवासी थी। उसकी पक्का शहीदां गांव में शादी हुई थी। ये दोनों काफी समय से आपस में संपर्क में थे और प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुसाइड किए जाने की सूचना मिलने पर GRP मौके पर पहुंची। युवक का पोस्टमार्टम हो गया। मगर युवती के शव का पोस्टमार्टम आज होगा। जीआरपी सिरसा से एसआई दर्शना मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *