भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में 17 वर्षीय नाबालिग ने मानसिक तनाव के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान स्वर्गीय संजय प्रसाद सिंह के बेटे सिंटू कुमार के रूप में हुई है। इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक की मां मंजता देवी के अनुसार, शुक्रवार को परिवार के सदस्य खेत में काम करने गए थे। सिंटू उस समय घर पर अकेला था। शाम को जब परिजन घर लौटे, तो उन्होंने सिंटू को अचेत अवस्था में पाया। इसके बाद उसे तुरंत जगदीशपुर अस्पताल ले जाया गया। जगदीशपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सिंटू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। मायागंज अस्पताल में शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आत्महत्या कारण अभी क्लियर नहीं घटना की सूचना पर बरारी थाना पुलिस मायागंज अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि सिंटू पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था, हालांकि आत्महत्या का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सिंटू शांत स्वभाव का था और पढ़ाई में भी अच्छा था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ जारी है। भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में 17 वर्षीय नाबालिग ने मानसिक तनाव के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान स्वर्गीय संजय प्रसाद सिंह के बेटे सिंटू कुमार के रूप में हुई है। इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक की मां मंजता देवी के अनुसार, शुक्रवार को परिवार के सदस्य खेत में काम करने गए थे। सिंटू उस समय घर पर अकेला था। शाम को जब परिजन घर लौटे, तो उन्होंने सिंटू को अचेत अवस्था में पाया। इसके बाद उसे तुरंत जगदीशपुर अस्पताल ले जाया गया। जगदीशपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सिंटू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। मायागंज अस्पताल में शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आत्महत्या कारण अभी क्लियर नहीं घटना की सूचना पर बरारी थाना पुलिस मायागंज अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि सिंटू पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था, हालांकि आत्महत्या का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सिंटू शांत स्वभाव का था और पढ़ाई में भी अच्छा था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ जारी है।


