नालंदा में एक युवक 132 केवी हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना हिलसा थाना क्षेत्र के कामता हॉल्ट के पास की है। युवक उच्च दबाव वाली बिजली लाइन पर बैठा हुआ है। वह कुछ बोल नहीं रहा, लेकिन हाथों से इशारे कर रहा है। स्थानीय लोग उसे नीचे उतरने के लिए समझा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। पोल पर चढ़ने से रोका था, लेकिन वो नहीं माना प्रत्यक्षदर्शी निर्देश कुमार ने बताया कि मेरे खेत पर पटवन का काम चल रहा था। उसी को देखने पहुंचा था। युवक आसपास घूमते हुए दिखा। अचानक पोल पर चढ़ने लगा। हमलोगों ने नीचे उतरने का इशारा भी किया। उसे रोका भी, लेकिन वो ऊपर चढ़ता चला गया। पोल के सबसे ऊपरी हिस्से पर जाकर बैठ गया है। युवक की जान को खतरा है। तत्काल बचाव अभियान चलाने की जरूरत है। बचाव दल नहीं पहुंचा इस गंभीर घटना के बावजूद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। न तो बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और न ही जिला प्रशासन की ओर से कोई बचाव दल भेजा गया है। प्रशासनिक सुस्ती किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। नालंदा में एक युवक 132 केवी हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना हिलसा थाना क्षेत्र के कामता हॉल्ट के पास की है। युवक उच्च दबाव वाली बिजली लाइन पर बैठा हुआ है। वह कुछ बोल नहीं रहा, लेकिन हाथों से इशारे कर रहा है। स्थानीय लोग उसे नीचे उतरने के लिए समझा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। पोल पर चढ़ने से रोका था, लेकिन वो नहीं माना प्रत्यक्षदर्शी निर्देश कुमार ने बताया कि मेरे खेत पर पटवन का काम चल रहा था। उसी को देखने पहुंचा था। युवक आसपास घूमते हुए दिखा। अचानक पोल पर चढ़ने लगा। हमलोगों ने नीचे उतरने का इशारा भी किया। उसे रोका भी, लेकिन वो ऊपर चढ़ता चला गया। पोल के सबसे ऊपरी हिस्से पर जाकर बैठ गया है। युवक की जान को खतरा है। तत्काल बचाव अभियान चलाने की जरूरत है। बचाव दल नहीं पहुंचा इस गंभीर घटना के बावजूद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। न तो बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और न ही जिला प्रशासन की ओर से कोई बचाव दल भेजा गया है। प्रशासनिक सुस्ती किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।


