पसंदीदा बाइक के लिए युवक ने तोड़ी शादी:किशनगंज में दहेज मांगने पर पुलिस ने हिरासत में लिया, R-One बाइक की कर रहा था डिमांड

पसंदीदा बाइक के लिए युवक ने तोड़ी शादी:किशनगंज में दहेज मांगने पर पुलिस ने हिरासत में लिया, R-One बाइक की कर रहा था डिमांड

किशनगंज में दहेज के लिए शादी तोड़ने का मामला सामने आया है। एक युवक ने पसंदीदा बाइक न मिलने पर शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। यह घटना सदर थाना क्षेत्र की है। 15 जनवरी को कविता (काल्पनिक नाम) की शादी कटिहार के बलरामपुर थाना क्षेत्र निवासी राम विलास पासवान से होनी थी। लड़की पक्ष ने शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं, जिसमें कार्ड वितरण, टेंट और हलवाई के ऑर्डर शामिल थे। शनिवार को लड़की वालों ने युवक को बाइक लेने के लिए किशनगंज बुलाया था। इसी दौरान राम विलास ने अचानक नई बाइक की मांग कर दी। पहले उसने अपाचे बाइक मांगी थी, जिसके लिए लड़की पक्ष तैयार था, लेकिन बाद में उसने R One 5 बाइक की मांग रखी। लड़की की मां ने बताया कि वे पहले ही लड़के वालों को एक लाख रुपए दे चुके हैं। समझाने के बाद भी जिंद पर अड़ा रहा दहेज लोभी युवक को लड़की वालों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। इसके बाद मामला नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान के पास पहुंचा। उन्होंने युवक को दहेज लेना कानूनन अपराध होने की बात कहकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। युवक ने साफ कहा कि अगर उसे R One बाइक मिलेगी तभी वह शादी करेगा, अन्यथा नहीं। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने सभी की बातों को अनसुना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। लड़की की मां ने रविवार को युवक और उसके परिजनों के खिलाफ थाने में कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। किशनगंज में दहेज के लिए शादी तोड़ने का मामला सामने आया है। एक युवक ने पसंदीदा बाइक न मिलने पर शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। यह घटना सदर थाना क्षेत्र की है। 15 जनवरी को कविता (काल्पनिक नाम) की शादी कटिहार के बलरामपुर थाना क्षेत्र निवासी राम विलास पासवान से होनी थी। लड़की पक्ष ने शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं, जिसमें कार्ड वितरण, टेंट और हलवाई के ऑर्डर शामिल थे। शनिवार को लड़की वालों ने युवक को बाइक लेने के लिए किशनगंज बुलाया था। इसी दौरान राम विलास ने अचानक नई बाइक की मांग कर दी। पहले उसने अपाचे बाइक मांगी थी, जिसके लिए लड़की पक्ष तैयार था, लेकिन बाद में उसने R One 5 बाइक की मांग रखी। लड़की की मां ने बताया कि वे पहले ही लड़के वालों को एक लाख रुपए दे चुके हैं। समझाने के बाद भी जिंद पर अड़ा रहा दहेज लोभी युवक को लड़की वालों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। इसके बाद मामला नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान के पास पहुंचा। उन्होंने युवक को दहेज लेना कानूनन अपराध होने की बात कहकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। युवक ने साफ कहा कि अगर उसे R One बाइक मिलेगी तभी वह शादी करेगा, अन्यथा नहीं। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने सभी की बातों को अनसुना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। लड़की की मां ने रविवार को युवक और उसके परिजनों के खिलाफ थाने में कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *