पुरानी रंजिश में युवक को लोहे की रॉड से पीटा:हवा में की फायरिंग, पहले भी हुई मारपीट; अस्पताल में भर्ती

पुरानी रंजिश में युवक को लोहे की रॉड से पीटा:हवा में की फायरिंग, पहले भी हुई मारपीट; अस्पताल में भर्ती

शेखपुरा के मेहूस थाना क्षेत्र अंतर्गत माफो गांव में एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। बदमाशों ने उसे लोहे की रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान माफो गांव निवासी नवल किशोर शर्मा के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। अंकित ने बताया कि वह रबी फसल की दौनी के लिए मजदूर बुलाने गांव से पश्चिम अहरा के पास गया था। तभी घात लगाए बैठे गुल्ली यादव, टैक्सी यादव, सुधीर यादव, पिंटू यादव और महेंद्र यादव सहित अन्य बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने अंकित पर ताबड़तोड़ लोहे की रॉड से वार किए। घटना के दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवा में एक चक्र गोली भी दागी गई। ग्रामीणों ने खून से लथपथ अंकित को घटनास्थल से उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। इस घटना का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है। लगभग दो साल पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी थी। मेहूस थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। इस घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल। शेखपुरा के मेहूस थाना क्षेत्र अंतर्गत माफो गांव में एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। बदमाशों ने उसे लोहे की रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान माफो गांव निवासी नवल किशोर शर्मा के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। अंकित ने बताया कि वह रबी फसल की दौनी के लिए मजदूर बुलाने गांव से पश्चिम अहरा के पास गया था। तभी घात लगाए बैठे गुल्ली यादव, टैक्सी यादव, सुधीर यादव, पिंटू यादव और महेंद्र यादव सहित अन्य बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने अंकित पर ताबड़तोड़ लोहे की रॉड से वार किए। घटना के दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवा में एक चक्र गोली भी दागी गई। ग्रामीणों ने खून से लथपथ अंकित को घटनास्थल से उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। इस घटना का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है। लगभग दो साल पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी थी। मेहूस थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। इस घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *