मेले में टिकट विवाद पर युवक की पिटाई, VIDEO:मौत के कुएं के पास हुई घटना, दबंगों ने युवक को पीटा

मेले में टिकट विवाद पर युवक की पिटाई, VIDEO:मौत के कुएं के पास हुई घटना, दबंगों ने युवक को पीटा

सीतापुर के बिसवा कोतवाली क्षेत्र में आयोजित गुलजार शाह मेले के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मौत के कुएं पर टिकट को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। महज 150 रुपये के टिकट को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मेला देखने आये युवक हर्ष को दबंगों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक हर्ष ने मौत के कुएं का शो देखने के लिए टिकट खरीदा था। कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर आयोजकों और युवक के बीच कहासुनी हो गई। युवक ने जब टिकट के पैसे वापस मांगे तो आयोजकों और वहां मौजूद दबंगों का गुस्सा भड़क उठा। देखते ही देखते मौत के कुएं का कार्यक्रम बंद कर दिया गया और युवक की लात घुसो से पिटाई कर दी। मारपीट का मंजर इतना खौफनाक था कि मेले में मौजूद लोग सहम गए। आरोप है कि दबंगों ने युवक को घेरकर पीटा और उसे चोटें आईं। युवक की चीख-पुकार सुनकर जब उसके परिजन बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। इससे मेले में भगदड़ जैसे हालात बन गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। घायल युवक और उसके परिजनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में भीड़ होने के बावजूद मौके पर पर्याप्त पुलिस बल और सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गुलजार शाह मेले में पहले भी अव्यवस्थाओं की शिकायतें मिलती रही हैं, लेकिन प्रशासन ने कभी गंभीरता नहीं दिखाई। इस घटना के बाद मेले में दहशत का माहौल है। फिलहाल बिसवा कोतवाली पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *