बच्चा चोरी के शक में युवक की पिटाई, VIDEO:पूर्णिया में ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटा, बांस के पेड़ से बांधकर 1 घंटे तक बरसाए थप्पड़

बच्चा चोरी के शक में युवक की पिटाई, VIDEO:पूर्णिया में ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटा, बांस के पेड़ से बांधकर 1 घंटे तक बरसाए थप्पड़

पूर्णिया के अमौर में बच्चा चोरी के शक में एक युवक को बेरहमी से पीटा गया। ग्रामीणों ने युवक के दोनों हाथ बांध दिए, उसके ऊपर थप्पड़ और लात-घूसोंकी बरसात कर दी। ग्रामीण इतने पर ही नहीं रुके। पिटते हुए बांस के खेत में ले गए। वहां पेड़ से बांधकर 1 घंटे तक उसकी पिटाई की गई। इसका लाइव वीडियो सामने आया है। घटना अमौर थाना क्षेत्र के धुरपैली उत्तर टोला की है। भीड़ के हाथों बेबस होकर पीट रहा युवक को खुद को बेकसूर बताता रहा, मगर ग्रामीणों ने उसकी एक नहीं सुनी। उसे अंधाधुंध पिटते रहे। मंगलवार दोपहर बच्चा चोरी की अफवाह फैली और फिर उसे बेरहमी से पीटा गया। भीड़ में खड़े ग्रामीणों ने युवक की पिटाई का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसका विडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बच्चे से पानी मांगा था पीड़ित युवक अमौर के ही धुरपैली के रानी टोल गांव का रहने वाला है। पिटाई के बाद ग्रामीणों की पूछताछ में युवक ने बताया कि उत्तर टोला गांव से होकर गुजर रहा था। प्यास लगने पर उसने बच्चे से पानी मांगा। अचानक महिलाएं उनके पास पहुंच गईं। बच्चा चोर कहते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके ठीक बाद ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने बच्चा चोर समझकर बेरहमी से पीटा। वीडियो के आधार पर कार्रवाई स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर बीच बचाव में कुछ लोग नहीं आते, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। इस संबंध में अमौर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है। विडियो सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। पूर्णिया के अमौर में बच्चा चोरी के शक में एक युवक को बेरहमी से पीटा गया। ग्रामीणों ने युवक के दोनों हाथ बांध दिए, उसके ऊपर थप्पड़ और लात-घूसोंकी बरसात कर दी। ग्रामीण इतने पर ही नहीं रुके। पिटते हुए बांस के खेत में ले गए। वहां पेड़ से बांधकर 1 घंटे तक उसकी पिटाई की गई। इसका लाइव वीडियो सामने आया है। घटना अमौर थाना क्षेत्र के धुरपैली उत्तर टोला की है। भीड़ के हाथों बेबस होकर पीट रहा युवक को खुद को बेकसूर बताता रहा, मगर ग्रामीणों ने उसकी एक नहीं सुनी। उसे अंधाधुंध पिटते रहे। मंगलवार दोपहर बच्चा चोरी की अफवाह फैली और फिर उसे बेरहमी से पीटा गया। भीड़ में खड़े ग्रामीणों ने युवक की पिटाई का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसका विडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बच्चे से पानी मांगा था पीड़ित युवक अमौर के ही धुरपैली के रानी टोल गांव का रहने वाला है। पिटाई के बाद ग्रामीणों की पूछताछ में युवक ने बताया कि उत्तर टोला गांव से होकर गुजर रहा था। प्यास लगने पर उसने बच्चे से पानी मांगा। अचानक महिलाएं उनके पास पहुंच गईं। बच्चा चोर कहते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके ठीक बाद ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने बच्चा चोर समझकर बेरहमी से पीटा। वीडियो के आधार पर कार्रवाई स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर बीच बचाव में कुछ लोग नहीं आते, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। इस संबंध में अमौर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है। विडियो सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *