शराब पीने पैसे नहीं दिए तो युवक को पीटा, 4 गिरफ्तार

शराब पीने पैसे नहीं दिए तो युवक को पीटा, 4 गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | रायगढ़ कोतवाली पुलिस ने बड़पारा शराब दुकान के पास शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ बलवा सहित गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जूटमिल क्षेत्र निवासी सत्यम सिदार (31) ने 29 मार्च को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथी के साथ बड़पारा शराब दुकान से लौट रहा था, तभी मिनीमाता चौक के पास रहने वाला मनोज सिंह अपने साथियों के साथ शराब के लिए पैसे मांगने लगा। मना करने पर मारपीट की। कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी मनोज सिंह (24) निवासी मिनीमाता चौक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो घटना में उसने अपने साथी लवकुमार यादव (28) निवासी चर्च रोड बाजीराव पारा, विक्रम सिंह ठाकुर (34) निवासी रेलवे कालोनी व बजरंग सिंह निवासी मिनीमाता चौक को शामिल होना बताया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *