हिसार की नई सब्जी मंडी में एक संदिग्ध कार को लेकर विवाद हो गया। वीडियो बनाने पर कार ड्राइवर ने एक युवक पर डंडे से हमला कर दिया। यह घटना सोमवार की बताई जा रही है, जिसका वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। नई सब्जी मंडी के एक सुनसान कोने में राजस्थान नंबर की एक कार काफी देर से खड़ी थी। संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी इस कार पर शक होने पर दो युवक उसके पास पहुंचे और मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। युवती बिना कपड़ों के होने के दावा इसी दौरान कार के अंदर से युवक बाहर आया और वीडियो बना रहे युवकों से रिकॉर्डिंग बंद करने को कहा। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कार के अंदर एक युवती बिना कपड़ों के मौजूद थी। वीडियो में युवती की आवाज भी सुनाई दे रही है, जिसमें वह वीडियो न बनाने की अपील कर रही थी। कार ड्राइवर ने डंडे से हमला किया मामला उस समय और बिगड़ गया जब कार ड्राइवर गुस्से में आ गया। आरोप है कि उसने कार की डिग्गी खोली और उसमें से लकड़ी का डंडा निकालकर वीडियो बना रहे एक युवक पर हमला कर दिया। इस हमले में युवक घायल हो गया। आरोपी ड्राइवर कार लेकर फरार घटना के बाद आरोपी ड्राइवर कार लेकर मौके से फरार हो गया। घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया है।


