छपकी मोहल्ले में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर घायल:6 से अधिक जगहों पर वार किया, डीएमसीएच में भर्ती; मामला दर्ज

छपकी मोहल्ले में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर घायल:6 से अधिक जगहों पर वार किया, डीएमसीएच में भर्ती; मामला दर्ज

दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के छपकी मोहल्ले में एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक की पहचान राजा कुमार साह के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के सहयोग से उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायल राजा कुमार साह का इलाज कराने आए अवधेश पासवान ने बताया कि छपकी मोहल्ले के मुक्तेश्वर चौक पर नशेड़ियों ने अचानक राजा पर चाकू से हमला कर दिया। उसके शरीर पर आधा दर्जन से अधिक जगहों पर चाकू के वार किए गए हैं। डॉक्टरों ने राजा की स्थिति गंभीर बताई है। अवधेश पासवान ने यह भी बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहल्ले में नशेड़ियों के आतंक की सूचना कई बार पुलिस को दी जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। नशेड़ियों द्वारा आए दिन किसी न किसी के साथ घटनाएं होती रहती हैं। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है और परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के छपकी मोहल्ले में एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक की पहचान राजा कुमार साह के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के सहयोग से उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायल राजा कुमार साह का इलाज कराने आए अवधेश पासवान ने बताया कि छपकी मोहल्ले के मुक्तेश्वर चौक पर नशेड़ियों ने अचानक राजा पर चाकू से हमला कर दिया। उसके शरीर पर आधा दर्जन से अधिक जगहों पर चाकू के वार किए गए हैं। डॉक्टरों ने राजा की स्थिति गंभीर बताई है। अवधेश पासवान ने यह भी बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहल्ले में नशेड़ियों के आतंक की सूचना कई बार पुलिस को दी जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। नशेड़ियों द्वारा आए दिन किसी न किसी के साथ घटनाएं होती रहती हैं। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है और परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *