गयाजी में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था; बंदूक और छर्रा बरामद, खेत में छिपाकर रखा था

गयाजी में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था; बंदूक और छर्रा बरामद, खेत में छिपाकर रखा था

गयाजी जिले में डुमरिया पुलिस ने बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले ही एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। तीन एकनाली भराठी बंदूक और 44 छर्रा बरामद हुआ है। आरोपी की पूछताछ की जा रही है। अवैध हथियार रखने वालों और तस्करों के खिलाफ जिले में लगातार विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि सलैया टोला उचौलिया गांव में एक युवक किसी बड़ी घटना की तैयारी में है। अवैध हथियार छिपाकर रखा है। पुलिस टीम ने खदेड़कर पकड़ा सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने अपने वरीय पदाधिकारियों को जानकारी दी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज के निर्देश पर पुलिस टीम ने सशस्त्र बल के सहयोग से इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। गांव के पास पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा। लेकिन उसे पुलिस बल के जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया। खेत में हथियार छिपाकर रखा था पूछताछ में अपना नाम झाकस भुईया बताया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि अवैध हथियार गांव के पास एक खेत में पुआल के नीचे छिपा रखा है। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर विधिवत तलाशी ली, जहां पुआल के नीचे से तीन एकनाली भराठी बंदूक और 44 छर्रे बरामद किए गए। नेटवर्क खंगाल रही पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी संगठित गिरोह से जुड़ा है या हथियारों की सप्लाई से जुड़े किसी नेटवर्क का हिस्सा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल टूटेगा और अवैध हथियारों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। कांड में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गयाजी जिले में डुमरिया पुलिस ने बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले ही एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। तीन एकनाली भराठी बंदूक और 44 छर्रा बरामद हुआ है। आरोपी की पूछताछ की जा रही है। अवैध हथियार रखने वालों और तस्करों के खिलाफ जिले में लगातार विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि सलैया टोला उचौलिया गांव में एक युवक किसी बड़ी घटना की तैयारी में है। अवैध हथियार छिपाकर रखा है। पुलिस टीम ने खदेड़कर पकड़ा सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने अपने वरीय पदाधिकारियों को जानकारी दी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज के निर्देश पर पुलिस टीम ने सशस्त्र बल के सहयोग से इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। गांव के पास पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा। लेकिन उसे पुलिस बल के जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया। खेत में हथियार छिपाकर रखा था पूछताछ में अपना नाम झाकस भुईया बताया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि अवैध हथियार गांव के पास एक खेत में पुआल के नीचे छिपा रखा है। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर विधिवत तलाशी ली, जहां पुआल के नीचे से तीन एकनाली भराठी बंदूक और 44 छर्रे बरामद किए गए। नेटवर्क खंगाल रही पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी संगठित गिरोह से जुड़ा है या हथियारों की सप्लाई से जुड़े किसी नेटवर्क का हिस्सा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल टूटेगा और अवैध हथियारों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। कांड में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *