खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र स्थित जयप्रभानगर से शराब के नशे में उत्पात मचा रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान बेलदौर थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी राजेंद्र महतो के पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। चौथम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जयप्रभानगर हाट के समीप से संतोष को पकड़ा। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। गिरफ्तारी के बाद युवक का चौथम में मेडिकल जांच कराया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी। खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र स्थित जयप्रभानगर से शराब के नशे में उत्पात मचा रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान बेलदौर थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी राजेंद्र महतो के पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। चौथम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जयप्रभानगर हाट के समीप से संतोष को पकड़ा। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। गिरफ्तारी के बाद युवक का चौथम में मेडिकल जांच कराया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।


