भोजपुर से आईटी एक्ट मामले में फरार युवक गिरफ्तार:असम पुलिस ने पकड़ा, इंस्टाग्राम के जरिए साल 2024 में युवती से हुई थी दोस्ती

भोजपुर से आईटी एक्ट मामले में फरार युवक गिरफ्तार:असम पुलिस ने पकड़ा, इंस्टाग्राम के जरिए साल 2024 में युवती से हुई थी दोस्ती

भोजपुर में सोशल मीडिया पर हुई पहचान एक युवक के लिए बड़ी मुसीबत बन गई। आईटी एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी उदित नारायण केशरी को असम पुलिस की टीम ने संदेश थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। स्थानीय पुलिस के सहयोग से रामासाढ़ गांव में छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा। अब ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाने की तैयारी है। उदित नारायण केशरी अनंत संस्कृत उच्च विद्यालय में क्लर्क के पद पर तैनात हैं। पुलिस के अनुसार असम में उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत 13 जनवरी 2026 को मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई। लोकेशन मिलने के बाद टीम भोजपुर पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से रामासाढ़ गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी जान-पहचान आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि साल 2024 के अगस्त महीने में उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से असम के किन्सुकिया माको निवासी रेशमी कानू से हुई थी। सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और उनके बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। कुछ समय बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद के बाद युवती ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करा दिया। मामला दर्ज होने के बाद असम पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। भोजपुर में सोशल मीडिया पर हुई पहचान एक युवक के लिए बड़ी मुसीबत बन गई। आईटी एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी उदित नारायण केशरी को असम पुलिस की टीम ने संदेश थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। स्थानीय पुलिस के सहयोग से रामासाढ़ गांव में छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा। अब ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाने की तैयारी है। उदित नारायण केशरी अनंत संस्कृत उच्च विद्यालय में क्लर्क के पद पर तैनात हैं। पुलिस के अनुसार असम में उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत 13 जनवरी 2026 को मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई। लोकेशन मिलने के बाद टीम भोजपुर पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से रामासाढ़ गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी जान-पहचान आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि साल 2024 के अगस्त महीने में उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से असम के किन्सुकिया माको निवासी रेशमी कानू से हुई थी। सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और उनके बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। कुछ समय बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद के बाद युवती ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करा दिया। मामला दर्ज होने के बाद असम पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *