भोजपुर में गोली मारकर युवा किसान की हत्या:खाना खाने के बाद दलानी में सो रहे थे; कनपटी में लगी बुलेट, आर पार हुई

भोजपुर में गोली मारकर युवा किसान की हत्या:खाना खाने के बाद दलानी में सो रहे थे; कनपटी में लगी बुलेट, आर पार हुई

भोजपुर में आज पलानी में सो रहे युवा किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक को बाएं साइड कनपट्टी पर गोली मारी गई है, जो दाहिने साइड साइड से आर पार हो गई है। घटना कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव की है। घटना की सूचना पाकर कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष रौशन कुमार पुलिस बल के साथ फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस की ओर से घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया। तब एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल से कई साक्ष्य को इकट्ठा किया। मृतक कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव वार्ड नंबर 7 निवासी प्रभुनाथ प्रसाद का 22 साल का बेटा चंद्रशेखर कुमार है। वह गांव पर ही रहकर खेती करता था। मृतक के चचेरे भाई मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि वह घर के आगे एक पलानी है। वह उसी पलानी में रहता था और सोता था। शुक्रवार की रात भी खाना खाने के बाद वह उसी पलानी सोने चला गया। इसी बीच उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे लोग दस बजे खेत से वापस लौट और खाना खाने के बाद फिर दोबारा बाहर चले गए। दुश्मनी और विवाद की बातों से साफ इनकार किया इसी बीच उन्हें सूचना मिली की उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दूसरी तरफ मृतक के चचेरे भाई मनोज कुमार प्रसाद ने उसके गांव में किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार की दुश्मनी और विवाद की बातों से साफ इनकार किया है। साथ ही उसने बताया कि दो दिन पहले गांव में स्थित फील्ड में बच्चों के दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसमें वह झगड़ा छुड़ाने गया था। उसी विवाद के कारण हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि उसने किसी भी व्यक्ति पर किसी प्रकार की आशंका या आरोप नहीं लगाया है। युवक की हत्या किसने और क्यों की। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। सदर एसडीपीओ-टू रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन पहले गांव में ही कुछ बच्चों के बीच लड़ाई हुई थी। जिसमें वह झगड़ा छुड़ाने के लिए गया था। प्रथम दृष्टया से उसी विवाद के कारण हत्या करने की बात सामने आ रही है। पुलिस की ओर से दो नामजद और एक अज्ञात को हिरासत लेकर पूछताछ किया जा रहा है। मृतक अपने चार भाई व एक बहन में चौथे स्थान पर था। उसके परिवार में मां श्रीमातो देवी व तीन भाई सरोज कुमार, शिव नंदन कुमार, विपिन कुमार और एक बहन पूजा देवी है। घटना के बाद मृतक की मां श्री महतो देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। भोजपुर में आज पलानी में सो रहे युवा किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक को बाएं साइड कनपट्टी पर गोली मारी गई है, जो दाहिने साइड साइड से आर पार हो गई है। घटना कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव की है। घटना की सूचना पाकर कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष रौशन कुमार पुलिस बल के साथ फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस की ओर से घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया। तब एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल से कई साक्ष्य को इकट्ठा किया। मृतक कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव वार्ड नंबर 7 निवासी प्रभुनाथ प्रसाद का 22 साल का बेटा चंद्रशेखर कुमार है। वह गांव पर ही रहकर खेती करता था। मृतक के चचेरे भाई मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि वह घर के आगे एक पलानी है। वह उसी पलानी में रहता था और सोता था। शुक्रवार की रात भी खाना खाने के बाद वह उसी पलानी सोने चला गया। इसी बीच उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे लोग दस बजे खेत से वापस लौट और खाना खाने के बाद फिर दोबारा बाहर चले गए। दुश्मनी और विवाद की बातों से साफ इनकार किया इसी बीच उन्हें सूचना मिली की उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दूसरी तरफ मृतक के चचेरे भाई मनोज कुमार प्रसाद ने उसके गांव में किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार की दुश्मनी और विवाद की बातों से साफ इनकार किया है। साथ ही उसने बताया कि दो दिन पहले गांव में स्थित फील्ड में बच्चों के दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसमें वह झगड़ा छुड़ाने गया था। उसी विवाद के कारण हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि उसने किसी भी व्यक्ति पर किसी प्रकार की आशंका या आरोप नहीं लगाया है। युवक की हत्या किसने और क्यों की। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। सदर एसडीपीओ-टू रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन पहले गांव में ही कुछ बच्चों के बीच लड़ाई हुई थी। जिसमें वह झगड़ा छुड़ाने के लिए गया था। प्रथम दृष्टया से उसी विवाद के कारण हत्या करने की बात सामने आ रही है। पुलिस की ओर से दो नामजद और एक अज्ञात को हिरासत लेकर पूछताछ किया जा रहा है। मृतक अपने चार भाई व एक बहन में चौथे स्थान पर था। उसके परिवार में मां श्रीमातो देवी व तीन भाई सरोज कुमार, शिव नंदन कुमार, विपिन कुमार और एक बहन पूजा देवी है। घटना के बाद मृतक की मां श्री महतो देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *