BSNL के 500 से भी कम के रिचार्ज में देखने को मिलेगा पूरा T20 वर्ल्ड कप, इन ओटीटी का भी सब्सक्रिप्शन फ्री

BSNL के 500 से भी कम के रिचार्ज में देखने को मिलेगा पूरा T20 वर्ल्ड कप, इन ओटीटी का भी सब्सक्रिप्शन फ्री

BSNL 499 Plan: T20 World Cup 2026 शुरू हो चुका है और उसके साथ ही क्रिकेट फैंस का जोश भी बढ़ चूका है। फैंस हर एक लाइव मैच का रोमांच कहीं से भी पकड़ना चाहते हैं। इस बीच भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक स्पेशल ऑफर निकल दिया है। BSNL ने Add-On OTT Pack लॉन्च किया है, जिससे आप सिर्फ 499 रूपए में 3 बड़े OTT प्लेटफॉर्म का तीन महीने तक सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं। अगर आप भी T20 World Cup के हर मैच का लाइव एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं, तो यह BSNL प्लान आपके लिए भी बेस्ट चॉइस साबित हो सकता है।

BSNL 499 Plan: क्या मिलेगा आपको?

BSNL ने अपने ऑफिशियल X (पहले Twitter) अकाउंट से ग्राहकों को बताया है कि उसका यह नया Add-On प्लान मात्र 499 रूपए में उपलब्ध करवा दिया गया है। इसमें आपको ये खास फीचर्स मिलने वाले है।-

  • इस प्लान में आपको 3 महीने तक का OTT सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
  • एक ही समय में आप 2 स्क्रीन पर स्ट्रीमिंग कर सकेंगे।
  • इसमें आपको JioHotstar, ZEE5 और SonyLiv जैसे प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलेगा।
  • 3 महीने की वैधता T20 World Cup पूरे सत्र को कवर करती है।

यानी आप एक ही प्लान के साथ अब तीन बड़े OTT प्लेटफार्म पर स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। चाहे वो T20 World Cup 2026 हो या आपके पसंदीदा Web Series अब आप सब एक्सेस कर पाएंगे।

BSNL OTT Plan: कौन-कौन से OTT मिलेगें?

  • JioHotstar- लाइव मैच देखने का सबसे बेस्ट प्लेटफॉर्म
  • ZEE5- हिंदी सीरीज और फिल्मों देखने का अनुभव। खासकर क्षेत्रीय भाषा की मूवीज
  • SonyLiv- इंडिया और इंटरनेशनल कंटेंट देखने के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म

ये सभी प्लेटफॉर्म आपको अलग-अलग डिवाइस पर तीन महीने तक बिना किसी अतिरिक्त खर्च के देखने को मिलेंगे।

BSNL New Plan: कैसे एक्टिव करें यह प्लान?

BSNL का यह Add-On प्लान एक्टिवेट करना बहुत आसान है। बस आपको नीचे दिए तरीके को फॉलो करना है:

  • अपने WhatsApp पर 18004444 नंबर सेव करें
  • उस नंबर पर Hi मैसेज भेजें
  • इसके बाद आपको एड-ऑन प्लान एक्टिव करने के स्टेप्स मिल जाएंगे

499 रूपए का भुगतान के बाद ही तुरंत OTT बेनेफिट मिलना शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *