नोएडा में 13 स्थानों पर बैटरी स्वैपिंग स्टेशन बनाए जाने है। एजेंसी का चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। फाइलिंग प्रक्रिया को सात से आठ दिन में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद निर्धारित किए गए स्थानों पर बैटरी स्वैपिंग स्टेशन लगा दिए जाएंगे। इसे ईवी व्हीकल चलाने वाले लोगों को आसानी होगी। प्राधिकरण अधिकारी ने कहा कि मार्च अंत तक शहर में 13 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक स्टेशन पर दो स्वैपिंग प्वाइंट होंगे, जिनमें कुल 44 बैटरियां उपलब्ध रहेंगी। इससे खासतौर पर इलेक्ट्रिक दोपहिया और व्यावसायिक वाहनों के लिए चार्जिंग समय कम होगा और परिचालन क्षमता बढ़ेगी। इसका संचालन के लिए एजेंसी का चयन किया जा रहा है। स्वैपिंग बैटरी का चार्ज कितना होगा इसकी दर को तय किया जा रहा है। प्राधिकरण ने बताया कि कोई भी टू व्हीलर और थ्री व्हीलर जिसके वाहन की बैटरी वीक हो जाए तो यहां आकर स्वेप करवा सकता है। बिना चार्ज बैटरी के वो दूसरी बैटरी ले सकता है। काम पूरा होने के बाद वो दोबारा से अपनी चार्ज बैटरी यहां से ले सकता है। इन स्थानों पर बनेंगे पहले बैटरी स्वैपिंग स्टेशन
नोएडा के सेक्टर-6,29, 25ए, 24, 63, 16ए,16, 15, 58, 61 , 15 एमिटी यूनिवर्सिटी है। सेक्टर-63 में दो स्थानों पर बैटरी स्वैपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। हाल ही में इसके लिए तीन कंपनियों ने प्रेजेंटेशन दिया था। जिसमें एक का चयन के प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 81 ईवी चार्जिंग स्टेशन भी बनेंगे
इंफ्रास्ट्रक्चर के स्तर पर प्राधिकरण ईवी चार्जिंग स्टेशन और बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क को तेज़ी से विकसित कर रहा है। पहले चरण में तीन महीनों के भीतर 81 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इससे पहले ईएसएसएल के माध्यम से लगाए गए 69 चार्जिंग स्टेशनों की समीक्षा में कवरेज और प्रदर्शन को अपर्याप्त पाया गया था। नए सर्वे में शहर भर में 150 संभावित स्थान चिन्हित किए गए हैं और जल्द ही इसके लिए ईओआई जारी किया जाएगा।


