‘तू तो भाई है ना’, दरिंदे नौकर के सामने गिड़गिड़ाई थीं आरती, सुनाया खौफनाक किस्सा

‘तू तो भाई है ना’, दरिंदे नौकर के सामने गिड़गिड़ाई थीं आरती, सुनाया खौफनाक किस्सा

Aarti Singh Sexual Abuse by Servant: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और ‘बिग बॉस 13’ फेम आरती सिंह अपनी बेबाक और खुशमिजाज शख्सियत के लिए जानी जाती हैं। वह उस समय चर्चा में ज्यादा आई थी जब उन्होंने बिजनेसमैन दीपक चौहान से शादी की थी। वही, वह गोविंदा की भांजी भी हैं और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन भी हैं। इसके बावजूद उन्होंने अपनी पहचान खुद के दम पर बनाई है। लेकिन हाल ही में आरती ने अपनी जिंदगी के एक ऐसे काले और डरावने सच से पर्दा उठाया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। उन्होंने बताया कि कैसे वो दिन उनकी जिंदगी का काला दिन था।

कृष्णा अभिषेक की बहन भी हैं फेमस एक्ट्रेस (Aarti Singh Sexual Abuse by Servant)

एक हालिया इंटरव्यू में आरती सिंह ने बचपन के उस खौफनाक हादसे को याद करते हुए बताया कि जब वह सिर्फ 12-13 साल की थीं, तब उनके घर के ही एक नौकर ने उन पर हमला करने की कोशिश की थी। आरती ने बताया, “मैं सो रही थी और वह अचानक मेरे कमरे में घुस आया। मैं डर के मारे कांप रही थी। मैंने उसके सामने हाथ जोड़े, गिड़गिड़ाई और कहा- ‘तू तो मेरा भाई है ना, ऐसा मत कर’।” उस वक्त आरती की मां घर पर नहीं थीं और बाहर बहुत गर्मी थी, जिसकी वजह से सन्नाटा पसरा हुआ था।

Aarti Singh Sexual Abuse by Servant

दूसरी मंजिल से कूद गई थी आरती (Aarti Singh on Recall on horrifying incident)

आरती ने बताया कि उस दरिंदे से बचने का उन्हें कोई रास्ता नहीं सूझा। वह किसी भी हाल में खुद को उस गंदगी से बचाना चाहती थीं। हिम्मत जुटाकर वह धीरे-धीरे ऊपर की तरफ भागीं और बिना सोचे-समझे दूसरी मंजिल से नीचे कूद गईं। आरती कहती हैं, “उस वक्त मैं मर जाना चाहती थी, लेकिन शायद भगवान को कुछ और ही मंजूर था। मैं इतनी मजबूत थी कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी मुझे खरोंच तक नहीं आई और मैं बच गई।”

बिग बॉस में भी छलका था दर्द (Govinda Niece Aarti Singh)

यह पहली बार नहीं है जब आरती ने इस घटना का जिक्र किया है। ‘बिग बॉस 13’ के दौरान जब दीपिका पादुकोण और एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल घर के अंदर आई थीं, तब भी आरती ने रोते हुए यह किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया था कि उस हादसे ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया था और सालों तक वह उस डर के साये में रही थीं।

Govinda Niece Aarti Singh

शादी के बाद एक्टिंग से बनाई दूरी

‘मायका’, ‘उतरन’ और ‘वारिस’ जैसे सुपरहिट शोज का हिस्सा रहीं आरती सिंह ने पिछले साल बिजनेसमैन दीपक चौहान से शादी की है। शादी के बाद से वह फिलहाल छोटे पर्दे की चकाचौंध से दूर हैं और अपनी शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रही हैं। हालांकि, सोशल मीडिया के जरिए वह लगातार अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। आरती की यह कहानी उन तमाम लड़कियों के लिए एक प्रेरणा है, जो मुश्किल हालातों में हार मान लेती हैं। आरती ने साबित किया कि हिम्मत और सूझबूझ से किसी भी बड़ी मुसीबत को हराया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *