योगी बोले- लोग लॉकडाउन की अफवाह फैला रहे:जब गाड़ी में पेट्रोल भरा है, तो टंकी पर लाइन क्यों लगा रहे; लखनऊ में जॉइनिंग लेटर बांटे

योगी बोले- लोग लॉकडाउन की अफवाह फैला रहे:जब गाड़ी में पेट्रोल भरा है, तो टंकी पर लाइन क्यों लगा रहे; लखनऊ में जॉइनिंग लेटर बांटे

मुख्यमंत्री योगी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के चयनित नर्सिंग अधिकारियों को जॉइनिंग लेटर बांटे। रविवार को यह कार्यक्रम लखनऊ के लोकभवन में हुआ। कुल 665 नर्सिंग अधिकारियों का चयन किया गया है। इनमें 345 पुरुष एवं 320 महिला अभ्यर्थी हैं। सीएम योगी ने 20 अभ्यर्थियों को सीधे जॉइनिंग लेटर सौंपे। बाकी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन जॉइनिंग लेटर भेजे जाएंगे। इस मौके पर योगी ने कहा कि नियुक्ति की प्रक्रिया पारदर्शी होती है, तो उसके परिणाम भी सबके सामने होते हैं। हमने 9 लाख अभ्यर्थी को सरकारी नौकरी दी। चयन प्रकिया पर विरोधी भी सवाल नहीं उठा सकता। नियुक्ति पारदर्शी होने से कोई दखल भी है। न्यायालय का भी दखल नहीं है। अब पढ़िए सीएम योगी की कही बड़ी बातें योगी बोले- गड़बड़ी करने वालों क्या हालत करते हैं, किसी से छिपा नहीं
योगी ने कहा- 2017 से पहले ज्यादातर भर्ती बाधित थी। यूपी को 9 लाख मैनपावर मिलने से बीमारू राज्य को देश का ग्रोथ इंजन बना दिया। जिस राज्य के पास वेतन देने तक के पैसे नहीं होते थे, अब रेवेन्यू सरप्लस स्टेट है। आज हमारी प्रति व्यक्ति आय तीन गुना है। भर्ती परीक्षा में किसी तरह का दखल भी नहीं है। हर सप्ताह नियुक्ति पत्र वितरित किया जाता है। भर्ती आयोग पर शासन की तीसरी नजर रहती है। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं करे। कोई युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करे, उससे पहले ही उसे पकड़कर उसकी क्या हालत करते हैं, यह किसी से छिपा नहीं। कहा- जेवर एयरपोर्ट से 1 लाख को रोजगार मिलेगा
सीएम ने कहा- यूपी में कल सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनाया है। हमारा राज्य सबसे बड़ा है, तो हम काम भी सबसे बड़ा करेंगे। एक लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। जेवर पहले प्रदेश का सबसे बड़ा अपराध का केंद्र था। शाम को वहां से कोई गुजरता नहीं था। आज निवेश का सबसे बड़ा केंद्र बनाया है। वहां फिल्म सिटी बन रही है। सेमीकंडटर यूनिट का शिलान्यास भी उसकी के पास हुआ है। एक समय तेल के बिना जनता लाचार हो जाती थी, अब सेमीकंडक्टर के बिना लाचार हो जाती है। योगी बोले- लॉकडाउन की अफवाह फैलाई जा रही है योगी ने कहा- दुनिया संकट में है, उथल-पुथल और संशय का माहौल है। तमाम देशों ने काम के घंटे कम कर दिए हैं। अमेरिका में भी पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। हमारे पड़ोसी देशों की भी हालत खराब है। लेकिन, भारत बिना रुके बिना चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी कम की है। इसका फायदा सभी वर्ग को मिल रहा है। मोदी को रोकने के लिए किस तरह निम्न स्तर के प्रयास हो रहे हैं? क्या-क्या अफवाह फैलाई जा रही है? कह रहे हैं कि लॉकडाउन लग जाएगा, सिलेंडर में गैस कम कर रहे हैं। हमारा कर्तव्य है कि सिलेंडर 25 दिन चलना है, तो 5वें दिन क्यों लाइन में खड़े हो रहे हैं? जब पेट्रोल गाड़ी में पूरा है, तो फिर लाइन में में क्यों लग रहे हैं? इन अफवाहबाजों से सावधान और सतर्क रहना होगा। जब देश की लीडरशिप आपके साथ है, तो क्यों चिंता कर रहे हैं? जनता ने उन्हें सरकार से बेदखल कर दिया, अब वह अफवाह फैला रहे है। अफवाह फैलाना भी राष्ट्रद्रोह है। सीएम ने कहा- हमारे काम का नतीजा है हर हफ्ते नियुक्ति पत्र बंटना सीएम ने कहा- जीरो टॉलरेंस सिर्फ अपराध और अपराधियों के प्रति ही नहीं है। जीरो टॉलरेंस करप्शन के प्रति भी है। जीरो करप्शन के लक्ष्य को लेकर सरकार पहले दिन से चल रही है। इसी का नतीजा है कि हर हफ्ता हम किसी न किसी नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम से जुड़ते हैं। इन अभ्यर्थियों को योगी ने जॉइनिंग लेटर दिए सीएम योगी के हाथों जॉइनिंग लेटर पाने वालों में प्रियंका सिंह, मनीष कुमार, लक्ष्मण राम चौधरी, मोहम्मद आलम, तनु, संध्या जोशी, देवराज गुर्जर, देवेश कुमार, जय प्रकाश सिंह, धर्मेंद्र काजला, कुमारी अनामिका यादव, दीप्ति देवी, प्रतिमा कश्यप, आकांक्षा, ऋषि राज गौतम, आराध्या सिंह, प्रियंका चौधरी, विवेक कुमार गोंड, संध्या सिंह और शरिमा सिद्दीकी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इन नियुक्तियों से प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ बढ़ेगा। इससे मरीजों को उपचार में सहूलियत मिलेगी। सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा। लोहिया अस्पताल के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने बताया- 42280 आवेदन आए थे। 14 राज्यों के 34 शहरों में परीक्षा कराई गई थी। इनमें से 665 का सिलेक्शन हुआ। चिकित्सा शिक्षा विभाग के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि लोहिया संस्थान पीजीआई के बाद सबसे बड़ा है। आप लोगों को मरीजों का जितना आशीर्वाद मिलेगा, उतना आपका इस पेशे में आना सार्थक होगा। डिप्टी सीएम बोले- जेवर एयरपोर्ट से भैया को दर्द हो गया
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आप सभी एक बड़े संस्थान से जुड़ रहे हैं। यूपी कैसे बदलाव लाया? यहां 2017 पहले क्या हालत थे? क्या हमारी बेटी शाम को सुरक्षित बाहर जा सकती थी? नौकरी भी भैया-भतीजे की पर्ची पर लगती थी। नौकरी के लिए इटावा से सैफई तक भैया-भतीजे के चक्कर लगाने पड़ते थे। नौकरी के लिए माता-पिता को गहने और खेत तक बेचने पड़ते थे। अब किसी से चवन्नी भी किसी ने नहीं मांगी। मैंने तो निदेशक से पूछा भी नहीं कि एग्जाम कब हो रहा है? कौन-सी एजेंसी है, क्योंकि जो पूछेगा तो वह जेल जाएगा। आगरा में 7 साल की बेटी से दुराचार करने वाले की पुलिस ने क्या हालात की, यह आपके वोट की ताकत है। आपको जनता को बताना है कि यूपी में कमल है, भाजपा है और सीएम योगी हैं। तभी प्रदेश सुरक्षित है। यूपी आज सुरक्षित हाथ में है, योगीजी के हाथ में है। यह सफेद कोट शांति का प्रतीक है। जेवर एयरपोर्ट से भैया को दर्द हो गया। बयानबाजी कर रहे हैं, जबकि यूपी में रहने वाला हर कोई व्यक्ति गर्व कर रहा है। अब पढ़िए जॉइनिंग लेटर पाने वालों की खुशी

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *