यूपी बजट में शायरी का तड़का, वित्त मंत्री की शायरी सुन मुस्कुराए योगी आदित्यनाथ

यूपी बजट में शायरी का तड़का, वित्त मंत्री की शायरी सुन मुस्कुराए योगी आदित्यनाथ

UP Budget 2026: 11 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश विधानसभा में योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कुल 9.12 लाख करोड़ रुपये (कुछ रिपोर्टों में 9.13 लाख करोड़ तक) का यह बजट सदन के पटल पर रखा, जो पिछले बजट से करीब 12-13 प्रतिशत अधिक है। यह प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है। आंकड़ों के साथ-साथ सदन में शेरो-शायरी का भी जमकर जलवा रहा। सुरेश खन्ना ने पुराणों के श्लोक से लेकर बशीर बद्र की गजल तक का सहारा लिया, जिससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक मुस्कुराते नजर आए और मेज थपथपाई। आइए जानते हैं इस बजट पेशी के खास पहलू।

बजट पेशी का शायराना अंदाज

सुरेश खन्ना का बजट भाषण सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने शायरी के जरिए सरकार की उपलब्धियों और संकल्पों को पेश किया। सदन में गूंजी कुछ पंक्तियां-ल

  1. सितारा बनकर आसमां में वही चमकते हैं, डुबो देते हैं, जो अपने आप को पसीने में।
  2. ये बात अलग है कि तुम ना बदलो मगर जमाना बदल रहा है, गुलाब पत्थर पर खिल रहा है। चिराग आंधी में जल रहा है।
  3. यही जुनून, यही ख्वाब मेरा है। दिया जला के रोशनी कर दूं जहां अंधेरा है।
  4. बड़ी मुश्किल से कोई सुबह मुस्कुराती है, और गम हर शाम दबे पांव चली आती है। कि वक्त लगता ही नहीं जिंदगी बदलने में, बदलने में वक्त जिंदगी लग जाती है…
  5. काबिल-ए-तारीफ है अंदाज एक-एक काम का, गा रही गीत योगी-योगी जी के नाम…

इन शेरों ने सदन का माहौल बदल दिया और तालियों से पुरा सदन गुंज उठा, योगी को भी सदन में शायरी सुनने के बाद मुस्कुराते हुए देखा गाय । विपक्ष भी चुप्पी साधे रहा, जबकि योगी सरकार के नेता उत्साहित दिखे।

यूपी बजट 2026 को लेकर खास बात?

कुल आकार: 9.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक, पिछले बजट से 12-13% अधिक
प्रमुख उपलब्धियां: 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, प्रति व्यक्ति आय 1.20 लाख रुपये तक पहुंची
रोजगार: 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य, स्किल डेवलपमेंट पर जोर
महिला कल्याण: लड़कियों की शादी में 1 लाख रुपये की मदद, मेधावी छात्राओं को स्कूटी (400 करोड़ प्रावधान)
अन्य: एआई मिशन, स्वास्थ्य, कृषि (11 हजार करोड़), इंफ्रास्ट्रक्चर, मोबाइल प्रोडक्शन में 65% हिस्सेदारी

सदन का बदला माहौल

शायरी के इस तड़के ने बजट पेशी को यादगार बना दिया। योगी सरकार ने इसे विकास के जुनून और जन-कल्याण के संकल्प के रूप में पेश किया। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले यह बजट बहुत खास माना जा रहा है। अब देखना है कि आम लोग इस बजट को लेकर क्या कहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *