अलेक्जेंडर क्लब में योगांजलि कार्यक्रम:महिलाओं ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

अलेक्जेंडर क्लब में योगांजलि कार्यक्रम:महिलाओं ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

युगांजलि क्लब द्वारा वर्ष 2026 का पहला कार्यक्रम “योगांजलि” रविवार, 18 जनवरी को अलेक्जेंडर क्लब में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4:30 बजे हुई। इसकी अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष ममता श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभाओं को पहचानना, उन्हें निखारना और उनके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। युगांजलि क्लब पिछले कई वर्षों से 40 से 80 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में महिलाओं को आयुर्वेदिक जीवनशैली, घरेलू उपचारों, संतुलित खान-पान और सही दिनचर्या की विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए डॉक्टर की सलाह के साथ-साथ स्व-देखभाल (सेल्फ केयर) भी उतनी ही आवश्यक है। क्लब अध्यक्ष ममता श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएं छोटे-छोटे उपाय अपनाकर अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकती हैं। इसी उद्देश्य से कार्यक्रम में एक संवादात्मक सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं ने अपने सवाल रखे और विशेषज्ञों से समाधान प्राप्त किए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिलाओं ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रतिज्ञा ली और वर्ष 2026 में खुद को अधिक स्वस्थ रखने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। युगांजलि क्लब ने बताया कि आने वाले समय में स्वास्थ्य और समाज सेवा से जुड़े और भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *