नमस्कार, कानपुर में कल (शनिवार) की बड़ी खबरें…शाम को तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरे। कई जगहों पर पेड़ टूटकर बीच सड़क पर गिर गए। MBA स्टूडेंट आयुष की किडनी किसी डॉक्टर ने नहीं, बल्कि एक ओटी टेक्नीशियन ने निकाली थी। उसी ने पारुल तोमर को किडनी ट्रांसप्लांट भी किया था। चकेरी में राजमिस्त्री की गला घोटकर हत्या कर दी गई। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब पढ़िए सिलसिलेवार खबरें… 1. OT टेक्नीशियन ने निकाली थी MBA स्टूडेंट की किडनी: कानपुर में ट्रांसप्लांट किया; मेरठ के 3 डॉक्टरों के भी नाम सामने आए
कानपुर में MBA स्टूडेंट आयुष की किडनी किसी डॉक्टर ने नहीं, बल्कि एक ओटी टेक्नीशियन ने निकाली थी। उसी ने पारुल तोमर को किडनी ट्रांसप्लांट भी किया था। डीसीपी एसएम कासिम आबिदी ने यह जानकारी दैनिक भास्कर को दी। उन्होंने बताया- आरोपी ओटी टेक्नीशियन मुदस्सर अली सिद्दीकी दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला है। उसके घर पर दबिश दी गई, लेकिन वह फरार मिला। जिस मेडिलाइफ हॉस्पिटल में वह काम करता था, उसके तीनों मालिक भी फरार हैं। पढ़िए पूरी खबर… 2. कानपुर में आधी-बारिश और ओले गिरे, 3 की मौत: 108 पेड़ और 90 बिजली के पोल उखड़े, लगा जाम; शहर में छाया अंधेरा
कानपुर में तेज आंधी के साथ बारिश और ओले ने तीन लोगों को जान ले ली। काकादेव में ऑटो के ऊपर पेड़ गिरने से ऑटो चालक सहित 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ऑटो चालक सोनू (35) और ऑटो में सवार जमुना देवी (62) शामिल हैं। इसके अलावा जमुना देवी की बेटी ज्योत्सना (30) गंभीर रूप से घायल हो गईं। ज्योत्सना चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में फॉर्म मैनेजर के पद पर तैनात हैं। पढ़िए पूरी खबर… 3. कानपुर में युवती को सेक्स रैकेट में धकेला: नौकरी का झांसा दिया, पश्चिम बंगाल से बुलाकर बंधक बनाया; 20 होटलों के नाम सामने आए
कानपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती को बहला-फुसलाकर देह व्यापार में धकेलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल की रहने वाली पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कई होटलों में शुक्रवार शाम छापेमारी की। एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पढ़िए पूरी खबर… 4. चकेरी में राजमिस्त्री की गला घोटकर हत्या: गले में चोट के निशान, 18 घंटे फोन न उठाने पर पत्नी ने परिचित को घर भेजा था कानपुर में चकेरी के पीएसी मोड़ पर किराए का कमरा लेकर अकेले रह रहे राजमिस्त्री की गला घोटकर हत्या कर दी गई। पत्नी और बच्चे फोन मिलाते रहे, लेकिन कॉल नहीं उठी। 18 घंटे से संपर्क न होने पर पत्नी ने एक परिचित युवक को फोन कर पति से बात कराने की बात कही, जब वह घर पहुंचा राजमिस्त्री का शव बेड पर औंधे मुंह पड़ा था। पढ़िए पूरी खबर… 5. गैंगरेप की कोशिश में यूनिवर्सिटी कमेटी की जांच तेज: छात्रा के बयान की हुई वीडियो रिकॉर्डिंग, पिता को कमरे से बाहर निकाला
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच अब नए मोड़ पर आ गई है। विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) ने पीड़ित छात्रा के बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई है। लेकिन, पहले दिन और बाद में दर्ज किए गए बयानों में अंतर मिला है। जांच समिति ने घटना वाले दिन के सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की। पढ़िए पूरी खबर… 6. कोडीन कांड में 25 हजार का इनामी CA शिवम अरेस्ट: 1.12 करोड़ की दवाओं की विदेशों तक सप्लाई, बचने के लिए I-Phone फेंका
कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना फीलखाना निवासी विनोद अग्रवाल के 25 हजार रुपये के इनामी सीए बेटे शिवम अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने खुलासा करते हुए बताया कि अब तक दर्ज आठ मुकदमों में 11 आरोपी वांटेड थे, जिनमें यह छठी गिरफ्तारी है। गिरोह उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तक कोडीन युक्त कफ सिरप की सप्लाई करता था। पढ़िए पूरी खबर… 7. कानपुर मंडल में BSP ने 6 जिलों के अध्यक्ष बदले: 2027 चुनाव से पहले मायावती का संगठन मजबूत करने पर जोर
कानपुर मंडल में संगठन को मजबूत करने के लिए मायावती ने बड़ा फैसला लिया है। बहुजन समाज पार्टी ने एक साथ मंडल के छह जिलों के जिलाध्यक्ष बदल दिए हैं। इस बदलाव को 2027 के चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज और औरैया में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। पढ़िए पूरी खबर… 8. कानपुर जेल में चरस लेकर जा रही महिला अरेस्ट: जींस की जेब में छिपाकर रखी थी पुड़िया, बोली- भाई कहता था मर जाऊंगा कानपुर जिला कारागार में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला जेल में बंद भाई से मुलाकात करने के दौरान जींस की जेब में छिपाकर चरस ले जाने लगी। गनीमत रही कि चेकिंग के दौरान जेल प्रबंधन ने चरस की पुड़िया बरामद कर महिला से पूछताछ की। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने डिप्टी जेलर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी महिला को जेल भेज दिया है। पढ़िए पूरी खबर… 9. कानपुर-लखनऊ रूट पर 42 दिन का मेगा ब्लॉक: 56 ट्रेनें हो रहीं प्रभावित, बसों के फेरे बढ़ाए गए
कानपुर-लखनऊ रेलखंड पर गंगा पुल की मरम्मत के चलते 2 अप्रैल से 13 मई तक 42 दिन का मेगा ब्लॉक लगाया गया है। इस दौरान रोजाना सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 8 घंटे रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। रेलवे के मुताबिक इस ब्लॉक से कुल 56 ट्रेनें प्रभावित हो रहीं हैं। इनमें 14 ट्रेनें पूरी तरह निरस्त कर दी गई हैं, 10 ट्रेनें कानपुर सेंट्रल तक ही चलेंगी, जबकि 32 ट्रेनों को बदले हुए रूट से संचालित किया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर… 10. कानपुर के कृष्णा नगर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: 12 से अधिक दुकानों पर कार्रवाई, दुकानदार बोले- बिना नोटिस तोड़ी दुकानें
कानपुर के जोन-2 स्थित कृष्णा नगर में शनिवार दोपहर नगर निगम का बुलडोजर दो दर्जन से अधिक दुकानों पर चला। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने विरोध किया, लेकिन नगर निगम का अभियान जारी रहा। क्षेत्रीय दुकानदारों ने इस कार्रवाई को व्यक्तिगत बताते हुए नाराजगी जताई है। पढ़िए पूरी खबर…


