कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:150 फैक्ट्रियों में गैस सप्लाई बंद, 5 केंद्रों पर कांपियां चेक होंगी; सफाईकर्मियों ने तीमारदार को पीटा

कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:150 फैक्ट्रियों में गैस सप्लाई बंद, 5 केंद्रों पर कांपियां चेक होंगी; सफाईकर्मियों ने तीमारदार को पीटा

नमस्कार, कानपुर की कल (गुरुवार) की बड़ी खबरें…रसोई गैस को लेकर गुरुवार सुबह भी एजेंसियों के बाहर लोगों की भीड़ देखने को मिली। स्थिति को देखते हुए सरसौल में सिलेंडर वितरण के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। सीसामऊ सीट से सपा विधायक नसीम सोलंकी ने कहा कि सीसामऊ का मतलब सोलंकी है। वहीं हैलेट अस्पताल में सफाई कर्मचारियों ने एक तीमारदार की पिटाई कर दी। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए 1. कानपुर में पुलिस बंटवा रही गैस सिलेंडर: एजेंसियों में सुबह से लगी लाइन, स्वरूप नगर में एजेंसी का शटर नहीं उठा
कानपुर शहर में रसोई गैस को लेकर चल रहे संकट की चर्चाओं के बीच गुरुवार सुबह से ही ग्राहकों की लाइन गैस एजेंसियों के बाहर पहुंच गई। बुकिंग के बाद भी सिलेंडर न मिलने पर ग्राहकों में गुस्सा देखने को मिला। सरसौल की एजेंसी में ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए सिलेंडर वितरण के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। पढ़िए पूरी खबर… 2. कानपुर में गैस किल्लत, 150 बड़ी फैक्ट्रियों में सप्लाई बंद:चेयरमैन बोले- अरबों का नुकसान हो रहा, 1 लाख लोग बेरोजगारी की कगार पर
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद पैदा हुए हालात का असर अब भारत के शहरों में भी दिखने लगा है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों की तरह कानपुर में भी गैस की किल्लत गहराती जा रही है। इसका सबसे ज्यादा असर औद्योगिक क्षेत्रों पर पड़ा है, जहां कॉमर्शियल सिलेंडर और पाइपलाइन गैस की कमी से फैक्ट्रियों का कामकाज प्रभावित हो गया है। पढ़िए पूरी खबर… 3. हैलेट में 3 सफाई कर्मियों ने तीमारदार को पीटा, VIDEO: बोला- होश में रहो, गला और शर्ट का कॉलर पकड़कर खींचा
कानपुर के हैलेट अस्पताल में सफाई कर्मचारी और तीमारदार के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना प्रमुख अधीक्षक कार्यालय के बाहर की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई। पढ़िए पूरी खबर… 4. राजाराम हत्याकांड में बहू रेखा वर्मा गई जेल: मर्डर के लिए 50 हजार एडवांस दिए, पूर्व महामंत्री से 7.2 करोड़ में डील की थी
जमीन के विवाद में मारे गए एडवोकेट राजाराम वर्मा की बहू रेखा वर्मा को गुरुवार को पुलिस ने जेल भेज दिया है। ठाणे पुलिस ने उसे बुधवार को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद कोतवाली और मूलगंज पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई थी। पढ़िए पूरी खबर… 5. कानपुर-सागर हाईवे पर 5 वाहन खराब:20km तक लगा जाम, 7 घंटे तक गाड़ियों की लाइन लगी रही
कानपुर- सागर हाइवे पर रमईपुर में दो ट्रक खराब होने के बाद शम्भुहा पुल के पास तीन और ट्रक खराब हो गए। सहालग तेज होने के चलते आड़े तिरछे वाहन घुस गए। जिससे बीस किलो मीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लगभग सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कानपुर सागर हाइवे पर यातयात बहाल कराया है। पढ़िए पूरी खबर… 6. सोलंकी ही सीसामऊ है, सीसामऊ ही सोलंकी:नसीम बोलीं-अखिलेश यादव ही तय करेंगे चुनाव कौन लड़ेगा; दावेदारी परिवार की ही रहेगी
कानपुर की सीसामऊ से सपा विधायक नसीम सोलंकी ने कहा- मेरी विधानसभा में मलिन बस्तियों को कभी भी खाली कराने का डर बना रहता है। दिल में मलाल है कि मैं ऐसी बस्तियों के लिए अभी काम नहीं कर पाई। हमारी सरकार आएगी तो मैं वादा करती हूं कि इन बस्तियों के परिवार को आवास दिलाने का काम करूंगी। पढ़िए पूरी खबर… 7. महाराजपुर और जाजमऊ में दो लोगों ने किया सुसाइड: जमीन खोने के डर से किसान ने दी जान, युवक ने एसिड पी लिया
कानपुर में अलग-अलग क्षेत्रों में हुई दो घटनाओं में एक किसान और एक युवक की मौत हो गई। पहली घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र की है, जबकि दूसरी घटना जाजमऊ इलाके में सामने आई। दोनों मामलों में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पढ़िए पूरी खबर… 8. कानपुर में तिरपाल कारोबारी के गोदाम में चोरी:चौकी से 100 मीटर पर वारदात, 10 लाख का सामान गायब; CCTV में चोर कैद
कानपुर में कोपरगंज चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर नकाबपोश चोरों ने प्लास्टिक बारदाना और तिरपाल कारोबारी के गोदाम में सेंध लगाकर करीब 10 लाख रुपए का माल चोरी कर लिया। होली के त्योहार के कारण गोदाम पिछले 10 दिनों से बंद था। गुरुवार को जब कारोबारी गोदाम पहुंचे, तब घटना की जानकारी हुई। पढ़िए पूरी खबर… 9. यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से: कानपुर में 5 केंद्र बनाए गए, CCTV निगरानी में जांच होगी; मोबाइल ले जाने पर रहेगी रोक
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल तक चलेगा। जिले में कॉपियों के मूल्यांकन के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज चुन्नीगंज, बीएनएसडी इंटर कॉलेज चुन्नीगंज, डीएवी इंटर कॉलेज सिविल लाइंस, एबी विद्यालय मालरोड और सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज साकेत नगर शामिल हैं। पढ़िए पूरी खबर… 10. कानपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत 600 ठिकानों पर छापेमारी: 1500 पुलिसकर्मी उतरे मैदान में, 17 जगहों पर नशे से जुड़ी सामग्री मिली
कानपुर में नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन क्लीन’ चलाया। इस अभियान में करीब 1500 पुलिसकर्मियों की टीम ने शहर के कई थाना क्षेत्रों में एक साथ 600 से अधिक संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस टीमों ने खासतौर पर पान की दुकानों, रेस्टोरेंट, चाय की दुकानों और शिक्षण संस्थानों के आसपास चल रहे संदिग्ध अड्डों पर सघन चेकिंग की। पढ़िए पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *