नमस्कार, कानपुर में कल (सोमवार) की बड़ी खबरें…GSVM में बैरिकेडिंग हटाने के विवाद में गार्ड को थप्पड़ मारने वाले 6 डॉक्टर सस्पेंड, 3 डॉक्टर को जांच सौंपी गई है। नरवल एक घर में बिजली का बिल 1 करोड़ आया। 24 लाख यूनिट की रीडिंग से शख्स हैरान। शिकायत के बाद मीटर बदलकर जीरो किया गया। सर्जन शिवाकांत मिश्रा से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 5.50 करोड़ की ठगी, आरोपी सुशील धवन पर 9वीं FIR दर्ज। होली पर ट्रेनों खचाखच भरीं, कानपुर सेंट्रल पर यात्रियों का हुजूम। दिल्ली, मुंबई से आने वाली गाड़ियों में जगह नहीं मिल रही। टीम इंडिया की जीत पर कानपुर में जश्न का माहौल। प्रशंसकों ने तिरंगा लहराकर कहा-अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से ‘लगान’ वसूलने की बारी है। होलिका दहन में हिंदू-मुस्लिम साथ-साथ। 140 साल पुरानी परंपरा हैं। मुसलमान होली की तैयारी करते हैं। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरें पढ़ने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें… अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए- 1. गार्ड को थप्पड़ मारने वाले 6 डॉक्टर सस्पेंड:GSVM के 3 डॉक्टर कर रहे जांच, बैरिकेडिंग हटाने को लेकर हुई मारपीट
कानपुर के GSVM मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हैलट अस्पताल में बैरिकेडिंग हटाने को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने सुरक्षा गार्डों को थप्पड़ मारे थे। अब इस मामले में 6 डॉक्टर सस्पेंड किए गए हैं। शुक्रवार रात हुई इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिसका वीडियो सामने आया था। मेडिकल प्रशासन ने तीन सदस्यी जांच तीन गठित की है, जो इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पढ़िए पूरी खबर… 2. कानपुर में प्रिंसिपल पर स्याही फेंकने वाला छूटा: ABVP बोली- बिना रजिस्ट्रेशन के एसोसिएशन के नाम पर हो रही वसूली डीएवी कॉलेज सिविल लाइंस में प्रिंसिपल के ऊपर स्याही फेंकने और छात्रों के हंगामें का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने प्रिंसिपल पर स्याही फेंकने वाले छात्र को मौके से पकड़ जरूर लिया था। लेकिन देर रात उसे छोड़ दिया गया। मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) खुलकर सामने आ गई है। पढ़िए पूरी खबर… 3. खामेनेई की फोटो लगाकर कैंडल जलाई, पोस्टर लेकर नारेबाजी: मौलाना बोले- ट्रंप और नेतन्याहू खत्म हो जाएं तब भी खामेनेई की शहादत के आगे कम
अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद कानपुर में भी प्रदर्शन शुरु हो गए हैं। शहर के ग्वालटोली स्थित मकबरे में शिया समुदाय के लोगों ने खामेनेई की फोटो लगाकर कैंडल जलाई और उनको श्रद्धांजलि दी। इसके बाद ग्वालटोली मकबरे में बने शिया इमामबाड़े में या हुसैन, या अब्बास, लव बैक खामेनेई के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। पढ़िए पूरी खबर… 4. चौबेपुर में दो शराब की दुकानों के शटर तोड़कर चोरी:कैश और पेटियां गायब, एक लाख की चोरी का दावा; सुबह राहगीरों ने देखे टूटे शटर
कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए दो शराब की दुकानों को निशाना बना लिया। बेला रोड से गौरी भगवंतपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित अंग्रेजी और देशी शराब के ठेकों के शटर तोड़कर चोर अंदर घुसे और नकदी समेत शराब की पेटियां लेकर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पढ़िए पूरी खबर… 5. कानपुर सेंट्रल पर यात्रियों से खचाखच भरी ट्रेनें:दिल्ली, मुंबई से आने वाली गाड़ियों में हालात खराब, 3 लाख यात्री स्टेशन से गुजर रहे
कानपुर में होली का त्योहार नजदीक आते ही रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ हो रही है। यात्री जमीन से लेकर टॉयलेट में बैठकर सफर कर रहे हैं। स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्री जद्दोजहद कर रहे हैं। हालांकि रेलवे ने कानपुर से 61 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। ये ट्रेनें कानपुर अनवरगंज, गोविंदपुरी होती हुई गुजरती हैं। पढ़िए पूरी खबर… 6. नरवल में घर का बिल 1 करोड़ आया:24 लाख यूनिट की रीडिंग से शख्स हैरान, शिकायत के बाद मीटर बदलकर जीरो किया गया
नरवल तहसील क्षेत्र के सरसौल निवासी लक्ष्मी शंकर बाजपेई उस समय हैरान रह गए, जब उनके घर का एक महीने का बिजली बिल करीब एक करोड़ रुपये के आसपास पहुंचता दिखाई दिया। बिल में दर्ज यूनिट देखकर परिवार के होश उड़ गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत बिजली विभाग से की। जांच के बाद विभाग ने त्रुटि मानते हुए उपभोक्ता को राहत दे दी। पढ़िए पूरी खबर… 7. घाटमपुर में बंदूक-तलवार पिचकारी की डिमांड: रंगों से अधिक गुलाल बिका, एसीपी बोले- चौराहे पर पुलिस बल तैनात
घाटमपुर में होली का पर्व नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। चौराहों और मुख्य बाजारों में रंग, गुलाल और पिचकारियों से सजी दुकानों पर बच्चों और अभिभावकों की भीड़ उमड़ रही है। इस बार पारंपरिक पिचकारियों की तुलना में तलवार, गन, कुल्हाड़ी और हथौड़ा आकार की खिलौना पिचकारियों की मांग तेजी से बढ़ी है। बच्चे खास तौर पर इन नए डिजाइन को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर… 8. संदिग्ध के हाथ में बच्चा देखें तो पूछताछ करें:कानपुर स्टेशन पर चाइल्ड मजिस्ट्रेट ने सुरक्षा परखी, बच्चों की देखभाल के तरीके बताए
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर होली पर्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चाइल्ड मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार शाम जीआरपी और आरपीएफ अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, फुटओवर ब्रिज और एंट्री-एग्जिट प्वाइंट का बारीकी से जायजा लिया गया।पढ़िए पूरी खबर… 9. सर्जन शिवाकांत मिश्रा से 5.50 करोड़ की ठगी:शेयर ट्रेडिंग के नाम पर पैसे ट्रांसफर कराए, आरोपी सुशील धवन पर 9वीं FIR दर्ज
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले सुशील धवन के खिलाफ नजीराबाद थाने में 9वीं एफआईआर दर्ज की गई है। इस बार दर्ज मुकदमे में उसकी पत्नी और दोनों बेटियों को भी नामजद किया गया है। सर्जन डॉ. शिवाकांत मिश्रा ने आरोप लगाया है कि सुशील धवन ने निवेश के नाम पर उनसे 5.5 करोड़ रुपये की ठगी की। पीड़ित की तहरीर के आधार पर नजीराबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी खबर… 10. कानपुर में होलिका दहन में हिंदू-मुस्लिम साथ:140 साल पुरानी परंपरा, मुसलमान करते हैं होली की तैयारी
होली पर एकता और गंगा-जमुनी तहज़ीब की अनूठी परंपरा आज भी निभाई जा रही है। यहां हिंदू-मुस्लिम मिलकर होलिका दहन करते हैं। खास बात यह है कि करीब 140 साल से होलिका दहन की तैयारी मुस्लिम समुदाय के लोग करते आ रहे हैं। शहर के बेकनगंज इलाके में स्थित दादामिंया की करीब 200 साल पुरानी मजार इस परंपरा की गवाह है। बताया जाता है कि अंग्रेजों के समय यहां कई क्रांतिकारियों का जमावड़ा रहता था। उस दौर में अंग्रेज प्रशासन किसी भी त्योहार को मनाने की अनुमति नहीं देता था। पढ़िए पूरी खबर…


