भिवानी में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा:नगर योजनाकार विभाग ने भिवानी-तोशाम रोड़ जुई फिडर के पास तोड़ा निर्माण

भिवानी में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा:नगर योजनाकार विभाग ने भिवानी-तोशाम रोड़ जुई फिडर के पास तोड़ा निर्माण

भिवानी के नगर योजनाकार विभाग द्वारा अवैध निर्माण पर पीला पंजा चलाया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई है। भिवानी डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार जिला भिवानी में मौजा भिवानी-तोशाम रोड़ नजदीक जुई फिडर के पास अवैध कॉलोनी 4.2 एकड़ में 12 बीपीसी, 02 निर्माण, इंटर लॉक टाईल रोड नेटवर्क को तोड़ा गया। जिला नगर योजनाकार अधिकारी नरेंद्र नैन ने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण तोड़ा गया। इस दौरान उन्होंने जन-साधारण को जागरूक करते हुए कहा कि अवैद्य कॉलोनियों में प्लाटों एवं मकानों की खरीद फरोख्त ना करें और आम जन अवैध कॉलोनियों में प्रोपर्टी डीलरों के बहकावे में न आएं। अगर कोई नियमों की अहवेलना करता है और अवैध कॉलोनी में अवैध निर्माण करता है तो उस पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *