बिहार के 5 जिलों में आज कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में सुबह और देर रात विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और धीरे-धीरे तापमान बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में फिलहाल बारिश की संभावना कम है।। सुबह-शाम ठंड महसूस होगी। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहेगा। तापमान में 1-3 डिग्री तक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हाल के दिनों में राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिला था। कुछ स्थानों पर विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की गई थी। नमी और हवा की रफ्तार कम होना घना कोहरा बनने की मुख्य वजह मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सर्दियों में कोहरा बनने की मुख्य वजह ठंडी हवा, नमी और हवा की रफ्तार कम होना है। जब रात में जमीन ठंडी हो जाती है और हवा में नमी ज्यादा होती है तो छोटे-छोटे पानी के कण जमा होकर कोहरे बनते हैं। बिहार जैसे गंगा मैदानी इलाकों में ये स्थिति ज्यादा बनती है, क्योंकि यहां नमी अधिक रहती है। हवा की गति कई बार धीमी हो जाती है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और पछुआ हवाओं का असर भी तापमान को नीचे लाता है, जिससे सुबह के समय कोहरा ज्यादा घना हो जाता है। मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि आसमान साफ रहने पर भी सुबह कोहरा बन सकता है, क्योंकि रात में जमीन तेजी से ठंडी होती है। पटना में सामान्य रहेगा मौसम पटना में सुबह हल्का से मध्यम स्तर का कोहरा रहने की संभावना है, जबकि दिन में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। धूप भी निकलेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। इससे दिन में मौसम सुहावना रह सकता है, जबकि सुबह और रात में ठंड बनी रह सकती है। बिहार के 5 जिलों में आज कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में सुबह और देर रात विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और धीरे-धीरे तापमान बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में फिलहाल बारिश की संभावना कम है।। सुबह-शाम ठंड महसूस होगी। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहेगा। तापमान में 1-3 डिग्री तक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हाल के दिनों में राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिला था। कुछ स्थानों पर विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की गई थी। नमी और हवा की रफ्तार कम होना घना कोहरा बनने की मुख्य वजह मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सर्दियों में कोहरा बनने की मुख्य वजह ठंडी हवा, नमी और हवा की रफ्तार कम होना है। जब रात में जमीन ठंडी हो जाती है और हवा में नमी ज्यादा होती है तो छोटे-छोटे पानी के कण जमा होकर कोहरे बनते हैं। बिहार जैसे गंगा मैदानी इलाकों में ये स्थिति ज्यादा बनती है, क्योंकि यहां नमी अधिक रहती है। हवा की गति कई बार धीमी हो जाती है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और पछुआ हवाओं का असर भी तापमान को नीचे लाता है, जिससे सुबह के समय कोहरा ज्यादा घना हो जाता है। मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि आसमान साफ रहने पर भी सुबह कोहरा बन सकता है, क्योंकि रात में जमीन तेजी से ठंडी होती है। पटना में सामान्य रहेगा मौसम पटना में सुबह हल्का से मध्यम स्तर का कोहरा रहने की संभावना है, जबकि दिन में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। धूप भी निकलेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। इससे दिन में मौसम सुहावना रह सकता है, जबकि सुबह और रात में ठंड बनी रह सकती है।


