फर्रुखाबाद में 7 और 8 अप्रैल के लिए जारी किया गया येलो अलर्ट, प्री मानसून के बादल पॉकेट में मचाएंगे तबाही

फर्रुखाबाद में 7 और 8 अप्रैल के लिए जारी किया गया येलो अलर्ट, प्री मानसून के बादल पॉकेट में मचाएंगे तबाही

IMD yellow alert issued: मौसम विभाग ने आंधी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार 7 और 8 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। प्री मानसून के बादल पॉकेट में तबाही मचाएंगे। बूंदाबांदी के साथ ओला दृष्टि भी होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तेज धूप भी निकलेगी, लेकिन बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। फर्रुखाबाद में आज रात आसमान में बादल छाए हैं। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। आगामी 7 और 8 अप्रैल को एक बार फिर मौसम का कहर देखने को मिलेगा। जब 6 अप्रैल को आया नया पश्चिमी विक्षोभ क्षेत्र में पहुंचेगा। किसानों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में आज रात का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। विजिबिलिटी में भी कमी आ सकती है। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है। हल्की और परवर्ती हवाएं चलेंगी।

कैसा रहेगा 7 अप्रैल मंगलवार का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार के दिन आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे, विजिबिलिटी में भी कभी आने की संभावना है और धुंध का असर दिखाई पड़ेगा। दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। लेकिन रात में जमकर बारिश होगी। आकाशीय बिजली गिरने के साथ बादल गरजने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने का अनुमान है।

कैसा रहेगा 8 अप्रैल बुधवार का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को सुबह से ही झमाझम बारिश होने की संभावना है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। धुंध और धुएं के कारण विजिबिलिटी में कमी आएगी। बुधवार का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि प्री मानसून की बारिश में पूर्वानुमान मौसम खराब होने के बाद समझ में आता है, इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *