बिहार के 5 जिलों में यलो अलर्ट:किशनगंज में तेज बारिश, पटना में चली ठंडी हवा; 14–16 मार्च के बीच आंधी-बारिश के आसार

बिहार के 5 जिलों में यलो अलर्ट:किशनगंज में तेज बारिश, पटना में चली ठंडी हवा; 14–16 मार्च के बीच आंधी-बारिश के आसार

बिहार में गुरुवार देर शाम को अचानक मौसम ने करवट ली है। सीमांचल क्षेत्र के किशनगंज में तेज बारिश हुई। पटना में ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया। इसके साथ कई शहरों में मौसम बदला है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 16 मार्च के बीच उत्तर और पूर्वी बिहार के कई इलाकों में आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। इससे गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, यह बदलाव बहुत लंबे समय तक रहने वाला नहीं है। राज्य में उमस भरी गर्मी से पूरी तरह राहत मिलने की संभावना कम है। अगले कुछ दिनों तक दिन में तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है। आज प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री के बीच बना रह सकता है। देखिए मौसम से जुड़ी तस्वीर… पांच जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक, आज अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में हल्की बारिश को लेकर येलो अलर्ट है। इन जिलों में कहीं-कहीं बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इसके अलावा राज्य के अन्य बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। दिन में तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा मौसम क्यों बना हुआ है? मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस समय बिहार के मौसम पर कई मौसमी प्रणालियों का असर पड़ रहा है। एक ओर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है। वहीं दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी भी वातावरण में बदलाव ला रही है। इसी कारण कुछ इलाकों में अचानक बादल, हवा और हल्की बारिश हो रही है। इसके उलट ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम के इस मिश्रित प्रभाव के कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 14 से 16 मार्च के बीच फिर बदलेगा मौसम मौसम विभाग के मुताबिक, 14 से 16 मार्च के बीच उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में मौसम फिर बदल सकता है। इस दौरान आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से सीमांचल और कोसी क्षेत्र के जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इस बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी का संयुक्त प्रभाव बताया जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान होने वाली हल्की बारिश और तेज हवा से तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी व उमस से कुछ राहत मिल सकती है। पटना में आज कैसा रहेगा मौसम पटना में आज आसमान पर हल्के बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान लगभग 33 से 37 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री के आसपास रह सकता है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस होगी, लेकिन हवा चलने से हल्की राहत मिल सकती है। बिहार में गुरुवार देर शाम को अचानक मौसम ने करवट ली है। सीमांचल क्षेत्र के किशनगंज में तेज बारिश हुई। पटना में ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया। इसके साथ कई शहरों में मौसम बदला है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 16 मार्च के बीच उत्तर और पूर्वी बिहार के कई इलाकों में आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। इससे गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, यह बदलाव बहुत लंबे समय तक रहने वाला नहीं है। राज्य में उमस भरी गर्मी से पूरी तरह राहत मिलने की संभावना कम है। अगले कुछ दिनों तक दिन में तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है। आज प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री के बीच बना रह सकता है। देखिए मौसम से जुड़ी तस्वीर… पांच जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक, आज अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में हल्की बारिश को लेकर येलो अलर्ट है। इन जिलों में कहीं-कहीं बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इसके अलावा राज्य के अन्य बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। दिन में तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा मौसम क्यों बना हुआ है? मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस समय बिहार के मौसम पर कई मौसमी प्रणालियों का असर पड़ रहा है। एक ओर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है। वहीं दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी भी वातावरण में बदलाव ला रही है। इसी कारण कुछ इलाकों में अचानक बादल, हवा और हल्की बारिश हो रही है। इसके उलट ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम के इस मिश्रित प्रभाव के कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 14 से 16 मार्च के बीच फिर बदलेगा मौसम मौसम विभाग के मुताबिक, 14 से 16 मार्च के बीच उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में मौसम फिर बदल सकता है। इस दौरान आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से सीमांचल और कोसी क्षेत्र के जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इस बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी का संयुक्त प्रभाव बताया जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान होने वाली हल्की बारिश और तेज हवा से तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी व उमस से कुछ राहत मिल सकती है। पटना में आज कैसा रहेगा मौसम पटना में आज आसमान पर हल्के बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान लगभग 33 से 37 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री के आसपास रह सकता है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस होगी, लेकिन हवा चलने से हल्की राहत मिल सकती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *