‘धुरंधर 2’ से यामी गौतम का रोल हुआ वायरल, सफेद कपड़े पहन बनी शाजिया बानो…

Dhurandhar 2 SPOILER: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (धुरंधर 2) ने रिलीज के साथ ही भारतीय सिनेमा के इतिहास के पन्ने पलट दिए हैं। 19 मार्च को बड़े पर्दे पर दस्तक देने से पहले, 18 मार्च की शाम हुए ‘पेड प्रीव्यू’ शोज ने जो आंकड़े पेश किए हैं, वह किसी चमत्कार से कम नहीं हैं। फिल्म ने महज कुछ घंटों के प्रीव्यू शोज से दुनिया भर में 75 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। यह भारत की किसी भी फिल्म के लिए पेड प्रीव्यू से हुई अब तक की सबसे बड़ी कमाई है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिस रफ्तार से यह फिल्म आगे बढ़ रही है, यह अपने पहले ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

यामी गौतम का धुरंधर 2 से लीक हुआ रोल (Dhurandhar 2 SPOILER Leaked)

फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर हाथ जोड़कर फैंस से विनती की थी कि फिल्म की कहानी के राज (स्पॉइलर) लीक न करें। लेकिन अफसोस, कुछ उत्साहित दर्शकों ने थिएटर के अंदर से अहम सीन रिकॉर्ड करके इंटरनेट पर वायरल कर दिए। इन लीक वीडियो ने एक बहुत बड़े सस्पेंस पर से पर्दा उठा दिया है और वह है यामी गौतम का धांसू कैमियो।

काफी समय से चर्चा थी कि क्या यामी इस फिल्म का हिस्सा होंगी? अब वायरल क्लिप्स ने इस पर पक्की मुहर लगा दी है। फिल्म में यामी गौतम सफेद नर्स की ड्रेस में नजर आ रही हैं, जो असल में पाकिस्तान में भारत की एक अंडरकवर एजेंट ‘शाजिया बानो’ बनी हैं।

यामी गौतम का रोल है बेहद खतरनाक (Yami Gautam Cameo in Dhurandhar 2)

लीक हुए वीडियो में यामी का किरदार बेहद ठंडा और खतरनाक दिखाया गया है। वह अस्पताल में एक पाकिस्तानी आतंकवादी को चुपके से जहर का इंजेक्शन लगाकर मौत की नींद सुला देती हैं। इस आतंकवादी ने ‘हमजा’ (रणवीर सिंह) के एक खास मिशन में बाधा डाली थी। पूरे सीन में यामी का सिर्फ एक डायलॉग है, लेकिन उनकी आंखों का खौफ और रणवीर सिंह की ओर उनका सिर हिलाकर वहां से निकल जाना दर्शकों के रोंगटे खड़े कर रहा है। यह छोटा सा रोल पूरी फिल्म का सबसे बड़ा ‘सरप्राइज पैकेज’ साबित हो रहा है।

Dhurandhar 2 SPOILER  Leaked

बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 Box Office Collection)

बॉक्स ऑफिस के जानकारों का कहना है कि ‘धुरंधर 2’ के लिए रास्ता अब बिल्कुल साफ है। पहले इसकी टक्कर साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) से होने वाली थी। लेकिन मेकर्स ने ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट 19 मार्च से बढ़ाकर अब 4 जून कर दी है। इस बदलाव ने रणवीर सिंह की फिल्म को सोलो रिलीज का जबरदस्त फायदा दिया है, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ दिख रहा है।

ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने न केवल कमाई के मामले में बल्कि अपनी स्टार कास्ट और सस्पेंस के जरिए भी दर्शकों का दिल जीत लिया है। अब देखना यह होगा कि क्या यह फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों के लाइफटाइम रिकॉर्ड्स को भी चुनौती दे पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *