जहानाबाद में यादव समाज का ‘लव स्टोरी’ फिल्म पर प्रदर्शन:समाज की छवि खराब करने का आरोप, प्रतिबंध की मांग

जहानाबाद में यादव समाज का ‘लव स्टोरी’ फिल्म पर प्रदर्शन:समाज की छवि खराब करने का आरोप, प्रतिबंध की मांग

जहानाबाद में यादव समाज के लोगों ने ‘लव स्टोरी’ फिल्म के विरोध में जोरदार प्रदर्शन और प्रतिकार मार्च निकाला। समाज का आरोप है कि यह फिल्म उनकी छवि को गलत तरीके से पेश करती है, इसलिए इस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। यह विरोध मार्च अरवल मोड़ से शुरू होकर कारगिल चौक होते हुए समाहरणालय गेट तक पहुंचा। यहां समाज के प्रतिनिधियों ने जिला पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें फिल्म पर रोक लगाने की मांग की गई। लालू-मुलायम सामाजिक न्याय के प्रतीक-राजद प्रवक्ता राजद प्रवक्ता पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि 27 फरवरी को रिलीज होने जा रही यह फिल्म यादव समाज की छवि को गलत तरीके से दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यादव समाज ने गुलामी से लेकर आजादी तक देश के प्रति समर्पित होकर कार्य किया है। लालू यादव और मुलायम सिंह यादव जैसे नेता सामाजिक न्याय के प्रतीक रहे हैं। पप्पू यादव ने आगे कहा कि यादव समाज को बदनाम करने के लिए यह फिल्म बनाई जा रही है। उन्होंने मांग की कि इस फिल्म पर तुरंत रोक लगाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस पर रोक नहीं लगाती है, तो वे इसके खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। सेंसर बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी, प्रतिबंध लगाने की मांग प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने सेंसर बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग दोहराई। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। विरोध मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। जहानाबाद में यादव समाज के लोगों ने ‘लव स्टोरी’ फिल्म के विरोध में जोरदार प्रदर्शन और प्रतिकार मार्च निकाला। समाज का आरोप है कि यह फिल्म उनकी छवि को गलत तरीके से पेश करती है, इसलिए इस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। यह विरोध मार्च अरवल मोड़ से शुरू होकर कारगिल चौक होते हुए समाहरणालय गेट तक पहुंचा। यहां समाज के प्रतिनिधियों ने जिला पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें फिल्म पर रोक लगाने की मांग की गई। लालू-मुलायम सामाजिक न्याय के प्रतीक-राजद प्रवक्ता राजद प्रवक्ता पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि 27 फरवरी को रिलीज होने जा रही यह फिल्म यादव समाज की छवि को गलत तरीके से दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यादव समाज ने गुलामी से लेकर आजादी तक देश के प्रति समर्पित होकर कार्य किया है। लालू यादव और मुलायम सिंह यादव जैसे नेता सामाजिक न्याय के प्रतीक रहे हैं। पप्पू यादव ने आगे कहा कि यादव समाज को बदनाम करने के लिए यह फिल्म बनाई जा रही है। उन्होंने मांग की कि इस फिल्म पर तुरंत रोक लगाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस पर रोक नहीं लगाती है, तो वे इसके खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। सेंसर बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी, प्रतिबंध लगाने की मांग प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने सेंसर बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग दोहराई। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। विरोध मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *