शाओमी 17 अल्ट्रा फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत में लॉन्च:200MP लाइका कैमरा और स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर, कीमत ₹1,39,999

शाओमी 17 अल्ट्रा फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत में लॉन्च:200MP लाइका कैमरा और स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर, कीमत ₹1,39,999

चाइनीज टेक कंपनी शाओमी ने आज 11 मार्च को भारतीय बाजार में अपना सबसे पावरफुल फ्लैगशिप स्मार्टफोन ‘शाओमी 17 अल्ट्रा’ लॉन्च कर दिया है। इस फोन को स्टैंडर्ड शाओमी 17 मॉडल के साथ पेश किया गया है। जिसकी डिटेल यहां क्लिक कर देख सकते हैं।

कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला ऐसा फोन है जिसमें लाइका का 1-इंच LOFIC सेंसर दिया गया है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और प्रोफेशनल फोटोग्राफी किट जैसे फीचर्स मिलते हैं। 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ कीमत ₹1,39,999 भारत में शाओमी 17 अल्ट्रा को सिंगल स्टोरेज वैरिएंट में उतारा गया है। इसमें 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत ₹1,39,999 रखी गई है। फोन 18 मार्च से ऑनलाइन और ऑफलाइन बिक्री के लिए अवेलेबल होगा। क्रेडिट कार्ड यूजर्स को ₹10,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। 13 से 17 मार्च के बीच फोन की प्री बुकिंग पर ₹19,999 की कीमत वाला ‘शाओमी प्रोफेशनल फोटोग्राफी किट प्रो’ फ्री मिलेगा। डिजाइन और बिल्ड: प्रीमियम लेदर फिनिश और ग्लास प्रोटेक्शन शाओमी 17 अल्ट्रा का डिजाइन काफी प्रीमियम और एर्गोनोमिक है। फोन के बैक पैनल पर बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जो इसे एक प्रोफेशनल कैमरे जैसा लुक देता है। फोन को ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फ्रंट में प्रोटेक्शन के लिए ‘शाओमी शील्ड ग्लास 3.0’ का इस्तेमाल किया गया है। फोन का वजन लगभग 219 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.29mm है। हाथ में पकड़ने पर यह काफी सॉलिड और प्रीमियम फील देता है। इसमें दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स दिए गए हैं। नीचे की तरफ USB टाइप-C पोर्ट और सिम ट्रे मिलती है। फोन को IP68 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि यह धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित है। डिस्प्ले: 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और वेट टच टेक्नोलॉजी फोन में 6.9 इंच का ‘शाओमी हाइपर-आरजीबी’ OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1,200×2,608 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिलता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस स्मूथ रहता है। डिस्प्ले में में ‘वेट टच’ टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे हाथ गीले होने पर भी फोन की स्क्रीन आसानी से काम करती है। इसमें डॉल्बी विजन और HDR+ का सपोर्ट भी मिलता है। कैमरा: लाइका के साथ मिलकर बनाया गया ट्रिपल रियर सेटअप शाओमी 17 अल्ट्रा का सबसे बड़ा हाईलाइट इसका कैमरा सेटअप है:
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर: सबसे तेज स्नैपड्रैगन प्रोसेसर बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट 3nm ऑक्टा-कोर ‘स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5’ (Snapdragon 8 Elite Gen 5) प्रोसेसर दिया गया है। बैटरी और चार्जिंग: 90W की फास्ट चार्जिंग शाओमी ने इस फ्लैगशिप फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *