XEN बलविन्द्र नैन आज सिरसा में संभालेंगे कार्यभार:बोले-बहाली के बाद फतेहाबाद चार्ज लिया, मंत्री का फोन न उठाने पर कार्रवाई

XEN बलविन्द्र नैन आज सिरसा में संभालेंगे कार्यभार:बोले-बहाली के बाद फतेहाबाद चार्ज लिया, मंत्री का फोन न उठाने पर कार्रवाई

सिरसा-फतेहाबाद में पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट (पीएचईडी) के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) बलविंद्र नैन आज बुधवार को सिरसा आएंगे। बलविन्द्र नैन ने सरकार की ओर से बहाली के आदेश जारी होने के बाद मंगलवार को फतेहाबाद में चार्ज ले लिया है। उनके पास सिरसा का भी अतिरिक्त कार्यभार है। ऐसे में आज वे सिरसा में सेवाएं देंगे। इस बारे में एक्सईएन बलविन्द्र सिंह ने भास्कर एप की टीम से बातचीत में बताया कि वे उस दिन फैमिली प्रोग्राम में व्यस्त थे। अति व्यस्तता में पता नहीं चल पाया। जब मंत्री जी का फोन आया तो वह उठा नहीं पाए। बाद में उन्होंने कई बार फोन किए, लेकिन बातचीत नहीं हो पाई। वो समय ही ऐसा था। अब मामला सुलझ गया है। अब निलंबन के आदेश निरस्त कर दिए गए हैं। बुधवार दोपहर बाद सिरसा आएंगे। जानकारी के अनुसार, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के पीए का फोन न उठाने पर विवादों में आ गए थे। बीतें मंगलवार को कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी सिरसा दौरे पर थे। सिरसा शहर के पार्षद राजन शर्मा ने पेयजल संबंधी शिकायत मंत्री बेदी के समक्ष रखी थी। उन्होंने कहा था कि पाइप लाइन का टेंडर हो चुका है। मगर काम शुरू नहीं हो रहा है। इस पर मंत्री के कहने पर पीए ने उनको फोन मिलाया, लेकिन एक्सईएन बलविंद्र नैन ने कॉल अटैंड नहीं की। इस बात पर मंत्री नाराज हो गए और उन्होंने एक्सईएन को सस्पेंड करने की अनुशंसा कर दी। नए आदेशों में लिखा-कार्य जारी रखे इसे लेकर अगले दिन बुधवार को पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, हरियाणा सरकार कमीशनर की ओर से पत्र जारी हुआ है, ऐसे में उनको हेडक्वार्टर अटैच कर दिया है। सस्पेंशन पीरियड के दौरान उनका हेडक्वार्टर पंचकूला फिक्स किया गया है। अब कमीशनर से नए आदेश जारी हुए। इन आदेशों में लिखा है कि ऐसे में वे फतेहाबाद पीएचईडी व सिरसा का अतिरिक्त कार्यभार के रूप में कार्य जारी रखे। यूनियन उतरी थी समर्थन में बलविन्द्र सिंह को सस्पेंड किए जाने के बाद यूनियन उनके समर्थन में उतरी थी और प्रदर्शन कर चेतावनी दी थी। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्लयूडी कर्मचारी यूनियन के नेता धर्मपाल दरियापुर ने कहा कि मंत्री के पीए ने रात को 10 बजे फोन किया। पीए ने कहा कि फोन अटैंड क्यों नहीं किया। हालांकि, एक्सईएन ने बाद में उनको रिप्लाई भी किया। मगर उनकी बात सुने बिना ही उनको सस्पेंड कर दिया गया। इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताया था। ये आदेश वापस न लेने पर सीवर-पानी व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *