दंगल में पहलवानों ने लगाए दांव-पेच, दर्शक रोमांचित

दंगल में पहलवानों ने लगाए दांव-पेच, दर्शक रोमांचित

राजू गुर्जर बने करौली-धौलपुर केसरी

सोनेराम ने जीता जिला कुमार का खिताब
dholpur, सरमथुरा कस्बा में दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में धौलपुर करौली केसरी व जिला कुमार का चयन किया गया। आयोजन समिति ने दंगल की शुरुआत में पहलवानों का वजन लिया गया। दोपहर 2 बजे से वजनानुसार पहलवानों में कुश्तियां कराई गईं। जिला कुमार का खिताब सोनेराम गजपुरा ने जीता।

दंगल कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसडीएम अल्का श्रीवास्तव रहीं। वहीं अध्यक्षता पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सियाराम मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि डीएसपी नरेन्द्र कुमार मीणा, तहसीलदार महेश सिंह चौहान, मीणा समाज जिलाध्यक्ष किशन सिंह मीणा, थाना प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह, रिटायर्ड कस्टम अधिकारी ओपी मीणा, अग्रवाल समाज अध्यक्ष संजय अग्रवाल, गैंगसा स्टोन सोसायटी अध्यक्ष योगेश शर्मा व सरपंच बचन सिंह मीणा थे। अतिथियों ने बजरंगबली की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर दंगल की शुरुआत की। दंगल कमेटी ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

दंगल में धौलपुर एवं जिला करौली के पहलवानों ने भाग लिया

दंगल के दौरान 46-50 वजनी पांच कुश्ती, 51-55 वजनी पहलवानों की छह कुश्ती, 56-60 वजनी पहलवानों की नौ कुश्ती, 61-65 वजनी पहलवानों की छह कुश्ती एवं 70 वजनी पांच कुश्ती हुईं। वहीं जिला कुमार के खिताब के लिए नौ कुश्ती एवं धौलपुर करौली केसरी के लिए 19 कुश्तियां हुईं। अखीरी कुश्ती राजू गुर्जर झंझरपुरा करौली व रंजीत लखेपुरा के बीच हुई। प्वाइंट के आधार पर धौलपुर करौली जिला केसरी का खिताब राजू गुर्जर झंझरपुरा ने जीता। उपविजेता रंजीत लखेपुरा रहा। इस प्रकार जिला कुमार के खिताब के लिए सोनेराम गजपुरा व दिनेश गुर्जर के बीच हुई। जिला कुमार का खिताब सोनेराम गजपुरा ने जीता।

दंगल में धौलपुर, करौली के पहलवानों ने दांव-पेंच आजमाए। आयोजन कमेटी ने दंगल प्रतियोगिता में विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दंगल में प्रियकांत बेनीवाल व सागरसिंह मीणा ने रैफरी की भूमिका निभाई।

दंगल देखने उमड़ा हुजूम

आयोजित दंगल देखने के लिए कस्बा सहित आसपास के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। भीड़ के कारण आयोजन समिति व पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दंगल में एक से बढक़र एक कुश्ती हुईं, जिसका लोगों ने आनंद लिया। वहीं आयोजन समिति ने एक कुश्ती अलग से कराई गई। जिसका निर्णय नहीं होने के कारण दोनों पहलवानों में इनामी राशि को बराबर बांटा गया। कमेटी ने धौलपुर करौली केसरी व जिला कुमार का खिताब जीतने पर अष्टधातु की गुर्ज व 11-11 हजार रुपए इनाम दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *