मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह अपने पैतृक गांव नदावां में 3 अप्रैल को विराट कुश्ती अंतरराष्ट्रीय ऐतिहासिक महा दंगल का आयोजन कराने जा रहे हैं। यह आयोजन बिहार केसरी स्वर्गीय विवेका पहलवान की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर किया जा रहा है। दंगल दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम के आयोजन में अनंत सिंह के साथ सदानंद पहलवान, अरविंद पहलवान, राजवीर पहलवान और स्थानीय ग्रामीण सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। देखिए अनंत सिंह के आयोजन स्थल के दौरे की तस्वीर… देश-विदेश के पहलवान दिखाएंगे दम इस महा दंगल में देश और विदेश के कई नामी पहलवान हिस्सा लेंगे। इनमें ईरान के शभीव और इरफान, जर्मनी के Tuddo के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के अजीत कुमार समेत कई पहलवान शामिल होंगे। तैयारियों का लिया जायजा, 10 लाख की भीड़ का दावा आयोजन से दो दिन पहले अनंत कुमार सिंह ने खुद गांव पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने दावा किया कि इस महा दंगल में 10 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है। सभी को खुले दिल से आमंत्रित किया गया है। भोजपुरी रंग भी बिखेरेंगे गुंजन सिंह इस खास मौके पर भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जिससे आयोजन में सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिलेगा। ग्रामीण इलाकों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह है और इसे क्षेत्र का बड़ा खेल आयोजन माना जा रहा है। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह अपने पैतृक गांव नदावां में 3 अप्रैल को विराट कुश्ती अंतरराष्ट्रीय ऐतिहासिक महा दंगल का आयोजन कराने जा रहे हैं। यह आयोजन बिहार केसरी स्वर्गीय विवेका पहलवान की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर किया जा रहा है। दंगल दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम के आयोजन में अनंत सिंह के साथ सदानंद पहलवान, अरविंद पहलवान, राजवीर पहलवान और स्थानीय ग्रामीण सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। देखिए अनंत सिंह के आयोजन स्थल के दौरे की तस्वीर… देश-विदेश के पहलवान दिखाएंगे दम इस महा दंगल में देश और विदेश के कई नामी पहलवान हिस्सा लेंगे। इनमें ईरान के शभीव और इरफान, जर्मनी के Tuddo के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के अजीत कुमार समेत कई पहलवान शामिल होंगे। तैयारियों का लिया जायजा, 10 लाख की भीड़ का दावा आयोजन से दो दिन पहले अनंत कुमार सिंह ने खुद गांव पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने दावा किया कि इस महा दंगल में 10 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है। सभी को खुले दिल से आमंत्रित किया गया है। भोजपुरी रंग भी बिखेरेंगे गुंजन सिंह इस खास मौके पर भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जिससे आयोजन में सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिलेगा। ग्रामीण इलाकों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह है और इसे क्षेत्र का बड़ा खेल आयोजन माना जा रहा है।


