WPL 2026: UPW के खिलाफ RCB ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

WPL 2026: UPW के खिलाफ RCB ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Royal Challengers Bengaluru vs UP Warriorz, WPL 2026: वुमेन प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का 5वां मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और यूपी वॉरियर्ज (UPW) के बीच खेला जा रहा है। नवी मुंबई के डीवाई परिल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बेंगलुरु ने जीत के साथ इस सीजन की शुरुआत की जबकि यूपी को गुजरात जायंट्स के खिलाफ पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

स्मृति मंधाना ने बताया कि गौतमी नाइक को प्रेमा रावत की जगह मौका मिला है। वहीं, यूपी वॉरियर्स ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

यूपी वॉरियर्स: किरण नवगिरे, मेग लैनिंग (कप्तान), फीबी लिचफील्ड, हरलीन देयोल, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), डींड्रा डॉटिन, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), दयालन हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गौतमी नाइक, राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *