दीपावली सोमवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। दीपोत्सव को देखते हुए उत्साह का माहौल है। घर-बाजार रोशनी से जगमगा उठे हैं। घर-प्रतिष्ठानों पर शुभ मुहूर्त में लक्ष्मीजी का पूजन होगा। त्योहार को लेकर रविवार को भी खरीदारी चरम पर रही। इस बार अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 45 मिनट से शुरू होगी जो अगले दिन 21 अक्टूबर को सूर्यास्त से पहले शाम 5.55 मिनट तक रहेगी। राजस्थान सरकार ने दीपावली का अवकाश 20 अक्टूबर का रखा है। इस बार 20 के साथ 21 अक्टूबर को भी दीपावली मनाई जाएगी।
श्री महालक्ष्मी पूजा महूर्त
- कार्तिक कृष्ण 14 सोमवार 20 अक्टूबर
- सुबह 6:45 मिनट से 8:09 बजे तक अमृत
- सुबह 12:00 बजे से 12:45 बजे तक अभिजित
- दोपहर 1:47 बजे से रात 9:28 बजे तक
- लाभ अमृत गोधुलिक वेला प्रदोष वेला व स्थिर लग्न
- रात्रि 11:43 बजे से 2:01 बजे तक शुभ
- रात 2:01 बजे से 4:16 बजे तक सिंह लग्न
- कार्तिक कृष्ण अमावस्या 21 अक्टूबर
- सुबह 9.33 मिनट से 10.58 बजे तक शुभ
- सुबह 10.58 बजे से 1.47 बजे तक चर, लाभ अभिजित
- दोपहर 3.11 बजे से 4.36 बजे तक शुभ वेला
- शाम 6.00 बजे से 9.22 बजे तक गोधुलिक वेला
- रात 1.53 बजे से 4.58 बजे तक सिंह लग्न


