‘डुप्लीकेट अभिषेक शर्मा’ की वजह से नीदरलैंड के जाल में फंसा दुनिया का नंबर-1 बल्लेबाज, बेहद दिलचस्प है पर्दे के पीछे की कहानी

‘डुप्लीकेट अभिषेक शर्मा’ की वजह से नीदरलैंड के जाल में फंसा दुनिया का नंबर-1 बल्लेबाज, बेहद दिलचस्प है पर्दे के पीछे की कहानी

Netherlands plan for Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा नीदरलैंड्स के खिलाफ भी शून्‍य पर आउट हुए हैं। सवाल ये है कि क्‍या विपक्षी टीमों ने उनका तोड़ ढूंढ लिया है? नीदरलैंड्स की प्‍लानिंग से तो यही लगता है। आइये आपको भी बताते हैं कि अभिषेक के लिए उनका प्‍लान क्‍या था, जो पूरी तरह सफल रहा। 

Netherlands plan for Abhishek Sharma: दुनिया के नंबर-1 बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत बेहद ही खराब रही है। वह अपने पहले T20 वर्ल्ड कप में अभी तक एक भी रन नहीं बना पाए हैं। नीदरलैंड्स के खिलाफ भी वह शून्‍य पर आउट हुए। ये लगातार तीसरी बार है, जब उन्‍होंने डक बनाई है। नीदरलैंड ने अभिषेक को यूं नहीं फंसाया है। इसके लिए उसने पर्दे के पीछे ऐसी फुलप्रूफ प्‍लानिंग की थी, जिसके चलते अभिषेक को आर्यन दत्‍त के सामने घुटने टेकने पड़े। आखिर नीदरलैंड ने ऐसी क्‍या प्‍लानिंग की थी? आइये आपको भी बताते हैं।

नीदरलैंड टीम मैनेजमेंट की फुलप्रूफ प्‍लानिंग

दरअसल, नीदरलैंड टीम मैनेजमेंट ने गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन को कहा कि हमारे पास कोई लेफ्ट हैंड बैट्समैन नहीं है। इस पर एसोसिएशन ने करीब 100 किलोमीटर दूर प्रैक्टिस कर रहे मनन हींगराजिया को बुलाया। नेट प्रैक्टिस के दौरान नीदरलैंड्स के कोच ने मनन से कहा कि आपको अभिषेक शर्मा (डुप्लीकेट अभिषेक शर्मा) की तरह हर गेंद पर बड़े शॉट्स खेलने हैं।

फिर कोच ने राइट आर्म ऑफ ब्रेक फेंकने वाले आर्यन दत्‍त को गेंद थमा दी। आर्यन ने मनन के सामने जमकर गेंदबाजी अभ्‍यास किया और इसका नतीजा ये रहा कि दो गेंद खेलने के बाद अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले तीसरी गेंद पर क्‍लीन बोल्‍ड हो गए।

तीन गेंदों में खत्‍म हुई अभिषेक की कहानी

पहली गेंद- भारत की पारी का आगाज करते हुए अभिषेक शर्मा स्‍ट्राइक पर थे। जबकि उनके सामने ऑफ ब्रेक गेंदबाज
आर्यन दत्त थे। आर्यन ने 95.9 किलोमीटर की रफ्तार से फ्लैट और ड्रिफ्टिंग इन गेंद फेंकी, जिसे अभिषेक कवर की तरफ मारा, लेकिन कोई रन नहीं ले सके।

दूसरी गेंद- आर्यन ने अभिषेक को दूसरी गेंद थोड़ी तेज और स्लाइडिंग इन फेंकी। अभिषेक पीछे हटे और कवर-पॉइंट की तरफ आसानी से खेला, लेकिन फिर कोई रन नहीं ले सके।

तीसरी गेंद- आर्यन ने तीसरी गेंद थोड़ी छोटी फेंकी। अभिषेक को इस पर पुल खेलने के लिए गए, लेकिन गेंद उनके बैट के करीब से निकलकर सीधे स्‍टंप्‍स में जा घुसी। इस तरह भारत ने शून्‍य के स्‍कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। ये अभिषेक की लगातार तीसरी डक थी।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *