World Boxing Futures Cup: भारत के 4 मुक्केबाजों का ‘गोल्डन पंच’, Finals में बनाई जगह

भारत के युवा मुक्केबाजों ने वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रखा और उसके चार खिलाड़ी फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।
चंद्रिका, गुंजन, जॉयश्री देवी और अंबेडकर मीतेई ने सेमीफाइनल में आसान जीत दर्ज करके फाइनल में जगह बनाई।
महिलाओं के 51 किग्रा भार वर्ग में चंद्रिका ने दूसरे दौर में रेफरी द्वारा मुकाबले को रोके जाने (आरएससी) के आधार पर मोरक्को की रिहाब हमदौने को हराया और खुद को स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार साबित किया।
गुंजन ने महिलाओं के 48 किग्रा भार वर्ग में उत्तर कोरिया की यू ग्योंग किम को किसी तरह का मौका नहीं दिया और 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से जीत दर्ज की।
जॉयश्री देवी (54 किग्रा) ने भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पहले दौर में रेफरी द्वारा मुकाबले को रोके जाने (आरएससी) के आधार पर मैक्सिको की सोफिया रामिरेज़ को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
पुरुषों के 50 किग्रा वर्ग में अंबेकर मीतेई भी उज्बेकिस्तान के अब्दुगानी यॉर्किनजोनोव पर 5-0 से सर्वसम्मत फैसले से जीत दर्ज करके फाइनल में पहुंच गए।
इस बीच राधामणि लोंगजाम (57 किग्रा) को सेमीफाइनल के कड़े मुकाबले में यूक्रेन की येवनहेलिना पेट्रुक से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा और इस तरह से उन्हें कांस्य पदक मिला। 

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *