लोहरदगा में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर की कार्यशाला

लोहरदगा में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर की कार्यशाला

भास्कर न्यूज|लोहरदगा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर लोहरदगा सिविल सर्जन कार्यालय स्थित जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई सभागार में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला-सह-बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (एबीएचए), स्वास्थ्य सुविधा रजिस्टर (एचएफआर) व स्वास्थ्य पेशेवर रजिस्टर (एचपीआर) के महत्व और इसके लाभों के बारे में आम जनता को जागरूक करना था। साथ ही सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आने वाले मरीजों का आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता तैयार करना तथा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत आवश्यक जानकारी प्रदान करना भी प्रमुख लक्ष्य रहा। कार्यक्रम में जिला डाटा प्रबंधक एमजेड जाहिद ने पोर्टल की ऑनलाइन जानकारी पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से विस्तारपूर्वक दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का क्रियान्वयन जिले के अंतिम गांव तक सुनिश्चित किया जाना है, ताकि लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकतम लाभ सरल व सुलभ तरीके से प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि डिजिटल स्वास्थ्य खाता के माध्यम से मरीजों का स्वास्थ्य रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा तथा उपचार प्रक्रिया और भी व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनेगी। बैठक में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने स्वास्थ्य केंद्रों में सूचना, शिक्षा व संचार गतिविधियां, दीवार लेखन व जनजागरूकता कार्यक्रम अनिवार्य रूप से संचालित करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ मिल सके। अंत में यह संकल्प लिया गया कि जिले में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को प्रभावी ढंग से लागू कर प्रत्येक नागरिक तक डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा पहुंचाई जाएगी। भास्कर न्यूज|लोहरदगा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर लोहरदगा सिविल सर्जन कार्यालय स्थित जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई सभागार में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला-सह-बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (एबीएचए), स्वास्थ्य सुविधा रजिस्टर (एचएफआर) व स्वास्थ्य पेशेवर रजिस्टर (एचपीआर) के महत्व और इसके लाभों के बारे में आम जनता को जागरूक करना था। साथ ही सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आने वाले मरीजों का आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता तैयार करना तथा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत आवश्यक जानकारी प्रदान करना भी प्रमुख लक्ष्य रहा। कार्यक्रम में जिला डाटा प्रबंधक एमजेड जाहिद ने पोर्टल की ऑनलाइन जानकारी पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से विस्तारपूर्वक दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का क्रियान्वयन जिले के अंतिम गांव तक सुनिश्चित किया जाना है, ताकि लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकतम लाभ सरल व सुलभ तरीके से प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि डिजिटल स्वास्थ्य खाता के माध्यम से मरीजों का स्वास्थ्य रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा तथा उपचार प्रक्रिया और भी व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनेगी। बैठक में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने स्वास्थ्य केंद्रों में सूचना, शिक्षा व संचार गतिविधियां, दीवार लेखन व जनजागरूकता कार्यक्रम अनिवार्य रूप से संचालित करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ मिल सके। अंत में यह संकल्प लिया गया कि जिले में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को प्रभावी ढंग से लागू कर प्रत्येक नागरिक तक डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा पहुंचाई जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *