भागलपुर| मारवाड़ी कॉलेज में बुधवार को बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग के तत्वावधान में करियर पर चर्चा विषय पर कार्यशाला हुई। प्राचार्य प्रो. संजय कुमार झा ने कहा कि आज सूचनाओं की बाढ़ है, लेकिन सही मार्गदर्शन मिलना चुनौतीपूर्ण है। जिला नियोजन पदाधिकारी मीनाक्षी राय ने छात्रों को बिहार सरकार की निःशुल्क लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें और ‘बिहार रोजगार सेतु’ व ‘नेशनल करियर सर्विस पोर्टल’ जैसी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। डिप्टी डायरेक्टर शंभुनाथ, प्रो. आशुतोष दत्ता, डॉ. स्वास्तिका दास सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। भागलपुर| मारवाड़ी कॉलेज में बुधवार को बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग के तत्वावधान में करियर पर चर्चा विषय पर कार्यशाला हुई। प्राचार्य प्रो. संजय कुमार झा ने कहा कि आज सूचनाओं की बाढ़ है, लेकिन सही मार्गदर्शन मिलना चुनौतीपूर्ण है। जिला नियोजन पदाधिकारी मीनाक्षी राय ने छात्रों को बिहार सरकार की निःशुल्क लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें और ‘बिहार रोजगार सेतु’ व ‘नेशनल करियर सर्विस पोर्टल’ जैसी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। डिप्टी डायरेक्टर शंभुनाथ, प्रो. आशुतोष दत्ता, डॉ. स्वास्तिका दास सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।


