भास्कर न्यूज|शाहपुर स्थानीय शाहपुर प्रखंड क्षेत्र के बिलौटी गांव स्थित पोखरा के पास महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को संगठन सृजन अभियान को लेकर बैठक की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के रामगढ़ विधायक और ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी सदस्य अम्बा प्रसाद शामिल हुई। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा बताया गया कि यह संगठन सृजन अभियान पूरे देश में चल रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं के बदौलत ही यह अभियान सफल होगा। कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशोक राम, प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। भास्कर न्यूज|शाहपुर स्थानीय शाहपुर प्रखंड क्षेत्र के बिलौटी गांव स्थित पोखरा के पास महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को संगठन सृजन अभियान को लेकर बैठक की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के रामगढ़ विधायक और ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी सदस्य अम्बा प्रसाद शामिल हुई। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा बताया गया कि यह संगठन सृजन अभियान पूरे देश में चल रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं के बदौलत ही यह अभियान सफल होगा। कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशोक राम, प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


