भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को शिवहर जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने विधिवत झंडातोलन कर की। ध्वजारोहण के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। मुजफ्फरपुर के विधायक रंजन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।अपने संबोधन में विधायक रंजन कुमार ने भाजपा की स्थापना से लेकर अब तक की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। ”पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन” उन्होंने कहा कि पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन बन चुकी है, जिसका श्रेय समर्पित कार्यकर्ताओं और मजबूत नेतृत्व को जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं, जो निस्वार्थ भाव से राष्ट्रहित में कार्य करते हैं। उन्होंने संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया। राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री धर्मेंद्र पांडेय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजेश कुमार राजू ने दिया। इस दौरान पार्टी के इतिहास, सिद्धांतों और आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, युवा एवं महिला कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को शिवहर जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने विधिवत झंडातोलन कर की। ध्वजारोहण के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। मुजफ्फरपुर के विधायक रंजन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।अपने संबोधन में विधायक रंजन कुमार ने भाजपा की स्थापना से लेकर अब तक की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। ”पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन” उन्होंने कहा कि पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन बन चुकी है, जिसका श्रेय समर्पित कार्यकर्ताओं और मजबूत नेतृत्व को जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं, जो निस्वार्थ भाव से राष्ट्रहित में कार्य करते हैं। उन्होंने संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया। राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री धर्मेंद्र पांडेय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजेश कुमार राजू ने दिया। इस दौरान पार्टी के इतिहास, सिद्धांतों और आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, युवा एवं महिला कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।


