सील बिल्डिंग में फिर शुरू किया काम निगम की टीम ने जेसीबी से तुड़वाया

सील बिल्डिंग में फिर शुरू किया काम निगम की टीम ने जेसीबी से तुड़वाया

भास्कर न्यूज| अमृतसर शेरावालां गेट में बिल्डिंग की सील तोड़कर निर्माण शुरू करवाने की जानकारी एमटीपी विभाग को हुई। जिसके बाद एटीपी मनजीत सिंह दोपहर करीब 12 बजे टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी व मुलाजिमों को लगाकर बिल्डिंग तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। लेकिन निर्माण करवाने वाले बहस पर उतर आए। एटीपी ने दो टूक शब्दों में कहा कि अवैध निर्माण किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। जब सील किया गया था तो क्यों तोड़ा। जिसके बाद दोनों ही पक्षों में बहसबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला धक्कामुक्की में पहुंच गया। घटना की जानकारी मिलने पर एमटीपी नरिंदर शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी हिदायत दी कि नियम विपरीत कोई काम नहीं होने दिया जाएगा। हालांकि, निगम की तरफ से कार्रवाई के लिए पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। एमटीपी ने बताया कि 2 मंजिला बिल्डिंग थी और तीसरा बनवा रहे थे। पूरी बिल्डिंग ही अवैध है। टीम से अभद्रता की गई और ड्यूटी करने में बाधा पहुंचाई गई। जिसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। पूरा मामला कमिश्नर की नोटिस में लाएंगे। पुलिस कार्रवाई के लिए लिखेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *