Bundi : कालदां में बाघिन का मूवमेंट, कैमरे लगाने का काम रोका

Bundi : कालदां में बाघिन का मूवमेंट, कैमरे लगाने का काम रोका

गुढ़ानाथावतान. रामगढ़-विषधारी टाइगर रिजर्व के बफर जोन के जंगलों में एक बार फिर बाघिन आरवीटी-8 का मूवमेंट होने से वन विभाग ने सुरक्षा बढ़ा दी है। होली का पर्व होने व जंगल में देवझर महादेव स्थल पर धार्मिक आयोजन की सूचना पर वन विभाग ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गाइडलाइन जारी की है।

साथ ही कालदां क्षेत्र के डाटुन्दा क्षेत्र में ट्रेप कैमरे लगाने के कार्य को भी बाघिन के मूवमेंट को देखते हुए फिलहाल रोक दिया गया है। वन विभाग ने लोगों को जंगल में नहीं जाने की हिदायत दी है। देवझर महादेव स्थल पर जाने के लिए दोपहर तीन बजे बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा तथा शाम 5 बजे बाद जंगल में रुकने पर रोक लगा दी है। इसी तरह कालदां जाने वाले रास्तों पर भी गश्त बढ़ा दी है।

टाइगर रिजर्व के कोर एवं बफर उपवन संरक्षक के निर्देशन में बाघिन की ट्रेङ्क्षकग में सहायक वन संरक्षक सुनील धाबाई व फील्ड बायलॉजिस्ट नयन उपाध्याय ट्रेङ्क्षकग टीम के साथ लगे हुए हैं। गौरतलब है कि युवा बाघिन आरवीटी-8 लंबे समय से शहर के नजदीक के जंगल व कालदां के जंगलों में अपनी टेरेटरी बनाए हुए है। बाघिन की मॉनिटङ्क्षरग में 24 घंटे टीमें लगी हुई है,लेकिन कालदां का जंगल काफी दुर्गम व ट्रेङ्क्षकग रूट नहीं होने से उसे ट्रेक करने में परेशानी आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *