भास्कर न्यूज | किशनगंज चैत्र नवरात्र की महाअष्टमी के अवसर पर गुरुवार को शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। सुबह से ही शहर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर महिला श्रद्धालु अष्टमी की पूजा करने के लिए सुबह से ही मंदिरों में पहुंचने लगी थीं। दोपहर तक मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं ने खोईंछा भर कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के प्रसिद्ध बड़ी कोठी दुर्गा मंदिर में अष्टमी के दिन सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। यहां श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ थी कि मंदिर परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही थी। श्रद्धालु पंक्तिबद्ध होकर मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना करते नजर आए। इसके अलावा लोहार पट्टी स्थित शिव शक्ति धाम दुर्गा मंदिर, अस्पताल रोड स्थित शीतला मंदिर, श्री विष्णु राधा कृष्ण हनुमान मंदिर, धर्मशाला रोड भगवती गोला स्थित दुर्गा मंदिर, उत्तर पाली दुर्गा मंदिर, पश्चिम पाली दुर्गा मंदिर, खगड़ा दुर्गा मंदिर, रूईधासा हनुमान मंदिर, रूईधासा महाकाल मंदिर तथा धूमनिया दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गुरुवार को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। मंदिरों में पूजा के दौरान भक्ति गीतों और मंत्रों की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कई मंदिरों के आसपास मेला जैसा दृश्य भी देखने को मिला, जहां श्रद्धालु परिवार के साथ पहुंचे और पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। शाम के समय बड़ी कोठी दुर्गा मंदिर में विशेष रूप से ज्योत दरबार सजाया गया। भास्कर न्यूज | किशनगंज चैत्र नवरात्र की महाअष्टमी के अवसर पर गुरुवार को शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। सुबह से ही शहर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर महिला श्रद्धालु अष्टमी की पूजा करने के लिए सुबह से ही मंदिरों में पहुंचने लगी थीं। दोपहर तक मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं ने खोईंछा भर कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के प्रसिद्ध बड़ी कोठी दुर्गा मंदिर में अष्टमी के दिन सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। यहां श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ थी कि मंदिर परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही थी। श्रद्धालु पंक्तिबद्ध होकर मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना करते नजर आए। इसके अलावा लोहार पट्टी स्थित शिव शक्ति धाम दुर्गा मंदिर, अस्पताल रोड स्थित शीतला मंदिर, श्री विष्णु राधा कृष्ण हनुमान मंदिर, धर्मशाला रोड भगवती गोला स्थित दुर्गा मंदिर, उत्तर पाली दुर्गा मंदिर, पश्चिम पाली दुर्गा मंदिर, खगड़ा दुर्गा मंदिर, रूईधासा हनुमान मंदिर, रूईधासा महाकाल मंदिर तथा धूमनिया दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गुरुवार को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। मंदिरों में पूजा के दौरान भक्ति गीतों और मंत्रों की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कई मंदिरों के आसपास मेला जैसा दृश्य भी देखने को मिला, जहां श्रद्धालु परिवार के साथ पहुंचे और पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। शाम के समय बड़ी कोठी दुर्गा मंदिर में विशेष रूप से ज्योत दरबार सजाया गया।


