दिल्ली-देहरादून हाइवे पर नफरती शब्द लिखने वाली महिलाएं गिरफ्तार

दिल्ली-देहरादून हाइवे पर नफरती शब्द लिखने वाली महिलाएं गिरफ्तार

UP Crime दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भड़काऊ शब्द लिखने वाली दो महिलाओं और एक पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान वायरल वीडियो के आधार पर की गई है। इन्होंने दिल्ली देहरादून के बीच बने एलिवेटेड रोड पर लिखा था यह रोड मुसलमानों के लिए नही है। इसके बाद से ही पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। अब पुलिस ने आरोपी दोनों महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है पूरा मामला ( UP Crime )

एसपी देहात सागर जैन के अनुसार पिछले दिनों शिकायत मिली थी कि दिल्ली-देहरादून हाइवे के एलिवेटेड हिस्से की दीवारों पर स्प्रे पेंट से एक धर्म विषेश के लोगों को लेकर नफरती शब्द लिख दिए थे। यह मामला संज्ञान में आते ही सभी शब्दों को मिटवाया गया था और आरोपियों की तलाश शुरु की गई थी। इसी दौरान एक वीडियो के माध्मय से लिखने वालों की पहचान की गई। हाइवे की दीवारों पर आपत्तिजनक शब्द लिखने वालों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल था। बुधवार को पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

बिहारीगढ़ थाने की टीम ने किया तीनों को गिरफ्तार

बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने इन्हे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। इनके खिलाफ पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। पुलिस का कहना है कि पर्याप्त सबूतों के आधार पर चार्जशीट दाखिल की जाएगी। पूरी घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों के अलग-अलग बयान लिए जाएंगे जिनके आधार पर इस नफरत की वजह पता लगाने की कोशिश की जाएगी। इसके साथ ही जांच के दौरान यह भी पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि आखिर इन्होंने किस मंशा के साथ यह शब्द लिखे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *